
गणतंत्र नेपाल के तीसरे उप राष्ट्रपति बने पूर्व शिक्षक और मधेशी नेता राम सहाय यादव!
काठमांडू।।(vor desk)।नेपाल के मधेस क्षेत्र के नेता रामसहाय यादव शुक्रवार को देश के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।उन्होंने एक शिक्षक से उप राष्ट्रपति बनने का सफर तय किया है।श्री यादव को शालीन,ईमानदार और मधेशी हितों के लिए समर्पित नेता माना जाता है। नेपाल के आठ दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन वाले उम्मीदवार रामसहाय यादव ने सीपीएन-यूएमएल की अष्ट लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा को हराया।
नेपाल के उपराष्ट्रपति पद के लिए बहुमत से चुने गए जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के शीर्ष नेता और पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष राम सहाय प्रसाद यादव (52 वर्ष) बारा जिला के कलैया के रहने वाले हैं।उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा है कि संविधान की रक्षा और पालन करने के साथ ही देश की एकता,समृद्धि और शांति प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्य करेंगे।
इससे पूर्व काठमांडू के...