पीएम सुशीला कार्की सत्ता संभालते ही एक्शन में ,केपी ओली पर एफआईआर दर्ज,क्या होगी बांग्लादेश की हसीना वाली स्थिति ?
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।संकेत मिल रहे है कि उनकी स्थिति बांग्लादेश की' शेख हसीना' की तरह हो सकती है।उनके खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमले और ज्यादती का आदेश दिया था। बता दें कि, ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं।चुकी,उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है,इसलिए कई अटकलें भी हैं।
वहीं, नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की आज घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंची। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को ही नेपाल के अंतरिम पीएम पद की शपथ ली है। उन्हें 5 मार्च, 2026 तक संसदीय चुनाव कराने...









