हवाई जहाज की तरह सुविधाओं वाले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रक्सौल में हुआ स्वागत,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए हरि झंडी दिखा कर किया रवाना!
सीतामढ़ी/रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुनौरा धाम में माता जानकी के भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से दोपहर 2:40 बजे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई।यह ट्रेन रक्सौल हो कर चलेगी,जिसको ले कर इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 05599 का 16:10 बजे रक्सौल स्टेशन पर स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।जबकि,सीतामढ़ी में भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल मौजूद रहे।
बता दे कि यह ट्रेन सीतामढ़ी- रक्सौल - नरकटियागंज - गोरखपुर - लखनऊ - कानपुर - गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली तक चलेगी।वहीं 14:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन ...









