Tuesday, July 28

Author: VorDesk

एसएसबी द्वारा आयोजित 30दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न,कमांडेंट संजय पांडे ने युवाओं को किया प्रोत्साहित!

एसएसबी द्वारा आयोजित 30दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न,कमांडेंट संजय पांडे ने युवाओं को किया प्रोत्साहित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्थित एसएसबी47वीं बटालियन द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सीमावर्ती युवाओं-युवतियों के लिए आयोजित 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स सम्पन्न हुआ । समापन समारोह के दौरान एसएसबी कमांडेंट संजय पाण्डेय ने कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किये समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें भारतीय सेना व केन्द्रीय पुलिस बलों में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया व नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक भी किया । उक्त कार्यक्रम के दौरान 47वीं वाहिनी के अधिकारीगण, बलकार्मिक, इलेक्ट्रोनिक एवं प्रेस मीडिया के मीडियाकर्मी, प्रशिक्षण प्राप्त किये समस्त प्रतिभागी एवं प्रतिभागियों के अभिभावक उपस्थित रहे । इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने उक्त प्रशिक्षण हेतु एस.एस.बी. सराहना की । ...
रक्सौल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मना,भारती पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमे लोग

रक्सौल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मना,भारती पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमे लोग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई ।इस मौके पर शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राधा कृष्ण की रास लीला और झांकी से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का उद्घाटन रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार, विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के सदस्यडॉक्टर (प्रो.)अनिल कुमार सिन्हा ,शारदा देवी मुख्य दृष्टि भारतीय फाऊंडेशन के निर्देशक मनीष दुबे, भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा , सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह,भाजपा नेता उदय सिंह गणेश अग्रवाल ,प्राचार्य आमोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं प्रभु श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय ...
धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस: रक्सौल में सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा, वीर शहीदों को किया गया याद!

धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस: रक्सौल में सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा, वीर शहीदों को किया गया याद!

Uncategorized
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच धूम धाम से मना। शहर में15अगस्त को अहले सुबह से ही देशभक्ति गानों और तैयारियों का माहौल रहा। गली-मोहल्लों में आजादी के गीत और नारे गूंज रहे थे। रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ मनीष आनंद ने ध्वजारोहण किया। रक्सौल सीमा शुल्क सदन कार्यालय में सहायक उपायुक्त राधवेंद साह ने तिरंगा फहराया। रक्सौल थाना में इंस्पेक्टर विजय कुमार ने झंडारोहण किया। हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने तिरंगा फहराया। रक्सौल स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर अनिल कुमार सिंह,आरपीएफ कार्यालय में इंस्पेक्टर ए के चौधरी, जीआरपी थाना में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया।अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक ...
वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए रक्सौल में हुई बैठक,राजद के केंद्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-एनडीए का सफाया तय!

वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए रक्सौल में हुई बैठक,राजद के केंद्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-एनडीए का सफाया तय!

Uncategorized
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में राजद सहित महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण हुई ।बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की "वोट अधिकार यात्रा" को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में परिवर्तन तय है।चम्पारण गांधी की कर्म भूमि है।यहां से उठने वाली परिवर्तन की बयार बिहार ही नहीं देश भर में एनडीए का सफाया करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के क्रम में राहुल गांधी 28 अगस्त को पूर्वी चंपारण में प्रवेश करेंगे और ढाका के गांधी चौक से पदयात्रा करते हुए मोतिहारी पहुंचेंगे। वहां वे संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसके बाद छपवा में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी लोगों को मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के बारे में जागरूक करेंगे। बैठक में बिहार...
विभाजन विभीषिका का बैनर थामे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद और विधायक ने निकाला पूरे शहर में पैदल मार्च

विभाजन विभीषिका का बैनर थामे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद और विधायक ने निकाला पूरे शहर में पैदल मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)।बीजेपी आलाकमान के आदेश पर आज 14 अगस्त को पूरे रक्सौल शहर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभाजन विभीषिका का बैनर थामे पैदल मार्च निकाला। इस दौरान स्थानीय सांसद संजय जयसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पूरे पैदल मार्च में नजर आये। गौरतलब है कि 14 अगस्त 1947 के दिन ही भारत से टूट कर एक नया देश पाकिस्तान का निर्माण हुआ था। इसलिए बीजेपी ने इस दिन को विभाजन विभीषिका के रूप मे याद करने का फरमान अपने कार्यकर्ताओं को सुनाया है। इस मार्च में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, मंटू गुप्ता,गुड्डू सिंह,प्रो मनीष दुबे, जितेंद्र कुशवाहा, कन्हैया सर्राफ, बप्पी शाह,कमलेश कुमार आदि नेताओं ने हिस्सा लिया। ...
भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीरगंज में भारतीय दूतावास द्वारा कथकली नृत्य कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीरगंज में भारतीय दूतावास द्वारा कथकली नृत्य कार्यक्रम आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह एक भव्य कथकली नृत्य प्रस्तुति के साथ मनाया गया। बुधवार की शाम वीरगंज के टाउन हॉल में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और वीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलामंडलम रामनकुट्टी और उनके समूह द्वारा  एक मनोरम कथकली नृत्य प्रदर्शन का सफलतापूर्वक प्रस्तुति दी।समूह में शामिल कुल नौ कुशल कलाकारों ने महाभारत की कहानियों पर आधारित कथकली नृत्य प्रस्तुत किया। कथकली, जो केरल की एक प्रसिद्ध नृत्य शैली है, को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर, मधेश प्रांत के खेल एवं समाज कल्याण मंत्री प्रमोद जायसवाल ने भारत और नेपाल के बीच के सदियों पुराने सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "नेपाल और भारत के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध लंबे समय से रहा है, और इसे और मजबूत करना दोनों देशों के ल...
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने किया ‘नया रक्सौल’ बनाने के लिए एक जुट हो आगे बढ़ने की अपील!

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने किया ‘नया रक्सौल’ बनाने के लिए एक जुट हो आगे बढ़ने की अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। गुरुवार को रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने की और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। बैठक के मुख्य बिंदु: चौमुखी विकास: कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी का बुके दे कर स्वागत किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नया रक्सौल बनाने के लिए सभी पार्षदों को मिल जुल कर आगे बढ़ने और विकास को गति देने की जरूरत है।उन्होंने जोर दे कर कहा कि नगर को स्वच्छ सुंदर और प्रगतिशील बनाने के संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा । यह बैठक नगर विकास विभाग द्वारा सभापति धुर पति देवी को पदमुक्त करने के बाद पहली बार हुई। साफ-सफाई: एनजीओ के चयन और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। जल संकट: शहर...
सोशल मीडिया पर हुआ इश्क,रक्सौल बॉर्डर पर रेस्क्यू,मामले में तीन मानव तस्कर गिरफ्तार!

सोशल मीडिया पर हुआ इश्क,रक्सौल बॉर्डर पर रेस्क्यू,मामले में तीन मानव तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के 47 वीं बटालियन के मानव तस्करी रोधी इकाई टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल जा रहे तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया। इधर, इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अकेली लड़की कुछ व्यक्तियों के साथ बाटा चौक के पास खड़ी है, जो संदिग्ध लग रहे थे। सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी द्वारा एक टीम गठित की गई और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण एवं स्वच्छ रक्सौल के साथ विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।सूचना के आधार पर मैत्री पुल के पास नेपाल जा रहे तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका गया।जिनके साथ एक लड़की भी थी। जब टीम व एनजीओ ने तीनों तस्करों से अलग-अलग पूछताछ की, तो पता चला कि तीनों तस्कर मुस्लिम समुदाय से है...
संवाद कार्यक्रम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया संवाद,125यूनिट फ्री बिजली के बारे में दी गई जानकारी!

संवाद कार्यक्रम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया संवाद,125यूनिट फ्री बिजली के बारे में दी गई जानकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली के बारे में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को अवगत कराया। रक्सौल विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों-सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर, चौरादानो, बनकटवा और घोड़ासहन में चार-चार जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संवाद कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई थी। चयनित स्थानों पर हाईटेक तरीके से पंडाल लगाए गए थे। जिसमें प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इन पंडालों में एलईडी स्क्रीन के जरिए लोग सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को देख रहे थे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला और...
बैंक रोड के सड़क और नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा-शहर के विकास के लिए संकल्पित  है नगर परिषद !

बैंक रोड के सड़क और नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा-शहर के विकास के लिए संकल्पित है नगर परिषद !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल के वार्ड नंबर 6 और 12 के बीच स्थित बैंक रोड के सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी और पूर्व नगर पार्षद सुरेश कुमार साह संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास के लिए संकल्पित है।इस सड़क से व्यवसायियों को सुविधा होगी ।यह सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत लगभग 68 लाख 85हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इस योजना के तहत नाला निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। निर्माण कार्य की विशेषताएं:* सड़क निर्माण से वार्ड 6 और 12 के निवासियों को लाभ होगा नेपाली ग्राहकों और पर्यटकों को भी सहूलियत होगी जलजमाव की समस्या का समाधान होगा इस निर्माण के शुरू होने से बैंक रोड क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!