भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित व निरन्तर अग्रसर है पीएम नरेंद्र मोदी:डॉ0 संजय
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने व तीन तलाक विधेयक से बढ़ी भाजपा की लोकप्रियता:नितिन
900 पुरुष व 445 महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,भाजयूमो सदस्यता मेला में उमड़ी भीड़!
रालोसपा छोड़ नगर पार्षद प्रेम चन्द्र कुशवाहा ली भाजपा की सदस्यता,चीनी राम भी भाजपा में
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को आयोजित सदस्यता मेला में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों महिलाओं सहित आम जनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।शहर के नागा रोड में उक्त आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में किया गया था।जिसमें लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी विधायक नितिन नवीन एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने भाग लिया। दोनों नेताओं ने भीषण गर्मी में परिसर में लगे 10 सदस्यता पंडालों में बैठकर आम लोगों को सदस्यता दिलाई। उक्त अवसर...









