बाइक सवार अपराधियो ने व्यवसायी संजय कुमार कुशवाहा को मारी गोली,मौत!
दरपा थाना क्षेत्र के बगहा टोला में घटी घटना,डीएसपी संजय झा के नेतृत्व में जांच-पड़ताल शुरू
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल के दरपा थाना क्षेत्र में रविवार की संध्या रूई व्यवसायी 35 वर्षीय संजय कुमार कुशवाहा को गोली मार दी गई।जिसके बाद उन्हें मोतिहारी ले जाया गया।जहाँ इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी और फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरा निवासी शंकर महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा नवरात्रा पूजा पर थे।रविवार की सन्ध्या वे छौड़ादानो बाजार से पूजा का सामान खरीदकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक पर इनके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। गाड़ी उनके एक ग्रामीण चला रहे थे। संजय कुमार बीच में बैठे थे। इनके पीछे भी इनके साथी बैठे थे। रास्ते में दरपा थाना क्षेत्र के बगहा टोला के पास एक बाइक पर हेलमेट से अपनी पहचान छुपाए दो हथियारबंद अपराध...









