Saturday, June 13

Author: VorDesk

रक्सौल बॉर्डर पर एक विदेशी पिस्टल ,दो मैगजिन व चार कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर पर एक विदेशी पिस्टल ,दो मैगजिन व चार कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़
गुप्त सूचना पर इंडियन ऑयल डिपो के पास हुई गिरफ्तारी,एसएसबी व पुलिस द्वारा जांच शुरू! *********************** रक्सौल।( Vor desk )।सशस्त्र सीमा बल की 47 वीं बटालियन एफ समन्वाय पंटोका के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हथियार,मैगजीन व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।अभियान में पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एकडरी निवासी हाशिम मियां( 19 वर्ष ) को गिरफ्तार किया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल,दो मैगजीन ,व चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि उक्त युवक को इंडियन ऑयल डिपो के पास एसएसबी चेकिंग एरिया से दबोचा गया।उक्त गिरफ्तारी एसएसबी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने की।उक्त युवक अपने बदन में हथियार छिपा कर मुख्यपथ होते बीरगंज जा रहा था।युवक को आवश्य...

लोक सभा चुनाव को ले कर रक्सौल अनुमंडल के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।लोक सभा निर्वाचन 2019 मद्दे नजर रखते हुए रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार के अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में विधि व्यवस्था को ले कर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना अध्यक्ष उपस्थित हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का पहचान मतदान केंद्र को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के पहचान तथा उन पर करवाई के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई सभी थानाध्यक्षों प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह अपने स्तर पर बैठक के मतदाताओं के भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे तथा चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों का पहचान कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजेंगे बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा अवर निर्वाचन पदाध...
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया रक्सौल आईसीपी का उद्घाटन व एसएसबी के भवन का शिलान्यास!

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया रक्सौल आईसीपी का उद्घाटन व एसएसबी के भवन का शिलान्यास!

सीमांचल
रक्सौल ।( Vor desk)। भारत- नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार,सुगम आवागमन और सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाघा अटारी बॉर्डर के बाद रक्सौल में यूरोपियन स्टाइल में निर्मित भारत के सबसे बड़े इंटी ग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को किया। इसके साथ ही उन्होंने आईसीपी परिक्षेत्र स्थित एसएसबी के आवासीय भवन प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया।उन्होंने दिल्ली में आयोजित समारोह के बीच वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये रिमोट का बटन दबा कर उक्त उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के दुश्मनों से निपटने और वतन की सुरक्षा के लिए भारत सरकार कोई समझौता नही करेगी।देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आईसीपी के संचालन से अड़ोस पड़ोस के लोगो को रोजगार मील सकेगा। रक्सौल आईसीपी पर आयोजित समारोह म...
एसएभी स्कूल में ऑडियो -वीडियो पैटर्न पर क्विज प्रतियोगिता, सफल प्रतिभागी पुरस्कृत!

एसएभी स्कूल में ऑडियो -वीडियो पैटर्न पर क्विज प्रतियोगिता, सफल प्रतिभागी पुरस्कृत!

जरा हटके
रक्सौल।(vor desk )।एसएभी स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इन विजेताओं को लाइंस गणेश धनोठिया तथा हेमन्त अग्रवाल ने दिया।विधालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पहली बार ओडियो तथा विजुल प्रश्नो को शामिल किया गया।प्रचार्य साईमन रेक्स ने बताया कि हाल ही में एक अखबार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हर स्तर पर पहले नम्बर पर रहने वाले छात्र ओडियो और वीडियो राउंड में सफल नही होने के कारण इस बार ओडियो और वीडियो राउंड को शामिल किया गया कि स्कूल के छात्र राज्य स्तर तथा देश स्तर के प्रतियोगिता में सफल हो सके।इस क्विज प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक नीतीश कुमार तथा उनकी टीम ने किया,जिसमें आकाश कुमार,मनदीप कुमार तथा,विकास सिंह ने किया।तीन चरण में आयोजित प्रतियोगिता में पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई।उसके बाद दूसरे चरण की प्रतियोगिता हुई।उसी आधार पर ग्रुप...
प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘परमात्मा अवतरण’ विषयक प्रवचन सम्पन्न

प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘परमात्मा अवतरण’ विषयक प्रवचन सम्पन्न

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। शहर के मौजे स्थित प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रक्सौल उपसेवा केंद्र द्वारा महा शिव रात्रि पर्व व 83वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन अवसर पर" शांति, समृद्धि तथा स्वर्णिम युग के लिए परमात्मा अवतरण" विषयक प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री रामजानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम बीरगंज ब्रह्मा कुमारी राज योग सेवा केंद्र के मुख्य प्रभारी ब्रह्माकुमारी रविता दीदी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ समाजसेवी भरत प्रसाद के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्ञानू बहन ने सभी अतिथियों को शब्द पुष्प द्वारा स्वागत किया। परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण के यादगार के रूप में मनाए जाने वाले शिव जयंती के अवसर में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में पूर्व नगर सभापति ओमप्रकाश गुप्ता,सम्भावना संस्था के सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद, साईमन रेक्स, ब्रह्म...
बहुजन समाज के अधिकारों में कटौती के खिलाफ भारत बंद,जम कर हुआ विरोध- प्रदर्शन !

बहुजन समाज के अधिकारों में कटौती के खिलाफ भारत बंद,जम कर हुआ विरोध- प्रदर्शन !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।देश व्यापी भारत बंद रक्सौल में भी पूर्णतः सफल रहा।यदि सरकार ने बहुजन समाज के हितों के खिलाफ कारवाई बन्द नही किया,तो, व्यापक आंदोलन होगा।उक्त बातें अम्बेडकर ज्ञान मंच के अध्यक्ष मथुरा राम ने कही।इस क्रम में भारत बन्द समर्थकों ने देश के विश्वविद्यालयों में लागू 13 प्वाइंट रोस्टर,अनुसूचित जनजातियों जल,जंगल व जमीन से बेदखल करने,संविधान में छेड़छाड़ कर असंवैधानिक सवर्ण आरक्षण,संख्यानुपाती आरक्षण लागू नही करने,एससी-एसटी,ओबोसी व अल्पसंख्यकों के खिलाफ जातिय व सांप्रदायिक तनाव आदि के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।बन्द के क्रम में काठमांडू दिल्ली राज मार्ग संख्या 28 ए घण्टो अवरुद्ध रहा।पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। बन्द का आयोजन अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में किया गया।बन्द का समर्थन स्थानीय राजद,रालोसपा,कांग्रेस आदि ने भी किया।इस मौके पर शहर के अम्बेडकर चौक स्थित संविधान न...
यंग इंडिया चेंज मेकर अवार्ड 2019 से सम्मानित हुए डा. स्वयंभू शलभ

यंग इंडिया चेंज मेकर अवार्ड 2019 से सम्मानित हुए डा. स्वयंभू शलभ

खास खबर
रक्सौल।(vor desk)।स्किल माइंड्स फाउंडेशन के तत्वावधान में बीते सोमवार को सत्यम इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में डा. स्वयंभू शलभ को 'यंग इंडिया चेंज मेकर अवार्ड 2019' से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता सत्यकाम आनंद एवं विशिष्ट अतिथि यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के एनवायरनमेंट ऑफिसर कुमार दीपक ने संयुक्त रूप से डा. शलभ को यह अवार्ड प्रदान किया। यह अवार्ड 'सांस्कृतिक गतिविधि एवं सामाजिक सुधार’ हेतु डा. शलभ को प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाली अंकिता वाजपेयी द्वारा पुलवामा शहीदों को समर्पित नृत्य प्रस्तुति ने सब को भाव विभोर कर दिया। सभी अतिथियों ने वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की...
सरकार के बहुजन विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 मार्च को भारत बंद सफल करने का आह्वान!

सरकार के बहुजन विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 मार्च को भारत बंद सफल करने का आह्वान!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के गुदरी अम्बेडकर विद्यालय परिसर में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मंच के संरक्षक राजेन्द्र राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में गत बैठक की समीक्षा की गई तथा अनुसूचित जाति-जनजाति,अति पिछड़े व पिछड़े वर्गों के साथ अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर गहन चिंता जताई गई।बैठक में 13 पॉइंट रोस्टर,आर्थिक आरक्षण,अनुसूचित जनजातियों को जल,जमीन व जंगल से बेदखल करने के अमानवीय निर्णय,संवैधानिक आरक्षण को निष्प्रभावी बनाने,संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने के खिलाफ मानवतावादी संगठनों के आह्वान पर आगामी 05 मार्च को भारत बंद कार्यक्रम की सफलता के लिए जोरदार मौजुदगी दर्ज कराने का आह्वान किया गया।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें बाबा साहेब के बनाये गए संविधान की अनदेखी कर रही है।सरकार की एससी-एसटी,ओबीसी व अल्पसंख्यक विर...
वायुसेना के पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक से टल गया रक्सौल इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन!

वायुसेना के पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक से टल गया रक्सौल इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन!

खास खबर
देश में जश्न के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा नीति में व्यस्त रहने से उद्घाटन स्थगित रक्सौल।(vor desk )।भारत नेपाल के द्विपक्षीय व्यापार,सुगम आवाजाही व सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उदघाट्न का कार्यक्रम टल गया।रक्सौल के पंटोका स्थित आईसीपी में इसके लिए भव्य तैयारी थी।केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह इस आईसीपी का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रिमोट से उद्धघाटन करने वेक थे।इसी बीच पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक के बाद बदले हालात में सुरक्षा नीति को ले कर गृह मंत्री की व्यस्तता से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया।समारोह स्थल जश्न स्थल में बदल गया।शहीदों को नमन किया।और राष्ट्र के लिए मर मिटने के संकल्प के साथ भारत माता की जय व वन्दे मातरम से पंडाल गूंज उठा।इस क्रम में कार्यक्रम के स्थगन की घोषणा पश्चिम चंपारण सांस...
पीएम मोदी किसानों के सच्चे हितैषी,मोदी सरकार में ही कृषि व  कृषको की बेहतरी सम्भव:डॉ0 संजय

पीएम मोदी किसानों के सच्चे हितैषी,मोदी सरकार में ही कृषि व कृषको की बेहतरी सम्भव:डॉ0 संजय

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( Vor desk )।पीएम नरेंद्र मोदी ही किसानों के सच्चे हितैषी हैं।उनके नेतृत्व में ही कृषि व कृषको की बेहतरी सम्भव है। उन्होंने किसान भाइयों को जो सम्मान दिया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। यह बातें आज पश्चिमी चंपारण के सांसद डा0 संजय जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा में कही। उन्होंने कहा कि दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को₹2000 की तीन बराबर किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे छोटे किसान काफी लाभान्वित होंगे।इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है जो कि आज तक नहीं हुई थी। यह फैसला ऐतिहासिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!