Tuesday, October 27

Author: VorDesk

बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !

बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।इन दिनों सीमा पर दीपावली पर्व को ले कर चांदी की तस्करी जोरो पर है।इसी क्रम में नेपाल के बारा जिला के सिम्रौनगढ सीमा चौकी के सशस्त्र पुलिस बल ने बड़े पैमाने पर अवैध चाँदी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि शुक्रवार को अहले सुबह गुप्त सूचना पर चलाये गए इस अभियान में कुल 19 किलो 1 सौ ग्राम चाँदी सहित बारा जिला के बारागढी गाउँपालिका वार्ड 6 निवासी 32 वर्षीय मुख्ती साह को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत से बीआर 06 एम 1060 नम्बर के भारतीय मोटरसाइकल पर आलू की बारी में छुपा कर लाये जा रहे चाँदी के साथ उक्त युवक को रोका गया।तो उसने भागने की कोशिश की। सशस्त्र पुलिस बल के एसपी प्रकाश थापा ने बताया कि बरामद चाँदी का बाजार मुल्य 14 लाख रुपैयाँ नेपाली मुद्रा में है।बताया गया कि चांदी व बाइक समेत युवक को आवश्यक कार्रवाई...
पंकज टॉकीज में प्रदर्शित फ़िल्म ”सई रा नर सिम्हा रेड्डी” देखना न भूलें!

पंकज टॉकीज में प्रदर्शित फ़िल्म ”सई रा नर सिम्हा रेड्डी” देखना न भूलें!

जरा हटके
रक्सौल।( vor desk )।भारत के स्वतंत्रता संग्राम को लेकर अनगिनत फिल्में बनी हैं। कई योद्धाओं और नेताओं के कारनामे और जीवनियां पढ़ी होंगी लेकिन कई ऐसे योद्धा भी है जिनके बारे में शायद ही हमने सुना हो। ऐसे ही एक योद्धा के ऊपर बनी फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी शुक्रवार से रक्सौल के पंकज टॉकीज में प्रदर्शित है। यूं तो फिल्म नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1857 की क्रांति के 10 साल पहले अपने राज्य 'उयालपाड़ा' से आजादी का बिगुल बजाया था। फिल्म कथानक से भटकती नहीं है और कलाकारों का अभिनय इसे बेहतरीन बनाता है। फिल्म में भव्य सेट्स और एक्शन आपकी धड़कनें तेज कर सकते है। आमतौर पर इस विषय पर बनी फिल्में अच्छी रही हैं और चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की ये फिल्म भी दर्शकों के दिल में उतरने के सफल हो सकती है। निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी की इस फिल्म स्क्रिप्ट की बात करें तो कुछ लंबी जरूर...
सशस्त्र नकाबपोशों ने की सटही कारोबारियों से लूट- पाट,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

सशस्त्र नकाबपोशों ने की सटही कारोबारियों से लूट- पाट,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर के रक्सौल बीरगंज मुख्य पथ पर अवस्थित आबकारी थाना के करीब सटही कारोबारियों से शुक्रवार की अहले सुबह हुई लाखों रुपये की कथित लूट पाट की घटना से शहर में सनसनी रही।दिन भर चर्चा का बाजार गर्म रहा। सूत्रों ने बताया कि उक्त वारदात अहले सुबह करीब चार बजे के आस पास हुई।हथियार बन्द अपराधियों का गिरोह अचानक से धावा बोल दिया और पिस्टल लहराते हुए कथित तौर पर दो कारोबारियों से लूट पाट की।बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधी स्टेशन रोड की ओर निकल भागे ।इस दौरान सड़क व दुकानों के इर्द गिर्द यात्री व आम लोगों ने हो हल्ला भी किया।सूचना तो यह भी है कि पथर भी चलाये गए।लेकिन,अपराधी बुलंद हौसले का परिचय देते निकल भागे। प्रत्यक्षदर्शियों व मिली जानकारी के मुताबिक,अपराधी आधा दर्जन की संख्या में थे।जिसमे चार अपराधियों ने लूट पाट मचाई...
भगवान श्री राम के ससुराल जनकपुर में भी अयोध्या राम मंदिर फैसले पर नजर,उत्साह!

भगवान श्री राम के ससुराल जनकपुर में भी अयोध्या राम मंदिर फैसले पर नजर,उत्साह!

नेपाल, सीमांचल
नेपाल के जनकपुर धाम में उमड़ रहे श्रद्धालु,विवाह पंचमी पर इस बार भव्य समारोह की तैयारी! जनकपुर।(नेपाल)।(vor desk )।नेपाल का जनकपुर इन दिनों श्रद्धालुओ के आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस बार जब पीएम नरेंद्र मोदी जनकपुर पहुचे तो यह मन्दिर 'रामायण सर्किट 'से जुड़ गया।इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ। लेकिन,इन दिनों जनकपुर में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। पूजन-अर्चन की होड़ है।राम मंदिर निर्माण के उम्मीदों को ले कर जनकपुर भी आशान्वित व उत्साहित है।श्रद्धालु व आमजन चाहते हैं कि जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण हो ।इसके साथ ही वहां आगामी विवाह पंचमी ,जो ,21 दिसम्बर 2019 में आएगा।की तैयारी की शुरुवात अभी से शुरू है।पूरे जनकपुर को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है।माना जा रहा है कि इस बार का राम बारात और विवाह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जनकपुर धाम मन्दिर के प्रभारी महन्थ रौशन ...
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर फिलहाल स्थगित!

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर फिलहाल स्थगित!

रक्सौल आसपास
-रक्सौल पीएचसी में बने 1461 मेडिकल सर्टिफिकेट,डीएल के लिए शिविर लगाने की मांग रक्सौल।(vor desk )। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल मे आयोजित मेगा शिविर को स्थगित कर दिया गया है।उक्त शिविर योजना के आवेदकों को वाहन लाइसेंस देने के लिए लगनी थी।उसे जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर अपरिहार्य कारण वश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने दी । इधर,इस शिविर को ले कर पिछले तीन दिनों से अफरा तफरी रही।रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिनों में भारी भीड़ से स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ा।मरीज परेशान हुए। इस बाबत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि तीन दिनों में 1600 मेडिकल सर्टिफिकेट शांतिपूर्ण तरीके से प्रदान किया गया । बताया गया कि चालक अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र हेतु 14 अ...
रक्सौल के धनगढ़वा गावँ में लगा ग्राम विकास शिविर,ऑन स्पॉट समस्या निराकरण की हुई पहल!

रक्सौल के धनगढ़वा गावँ में लगा ग्राम विकास शिविर,ऑन स्पॉट समस्या निराकरण की हुई पहल!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड के धनगढ़वा पंचायत में रक्सौल प्रशासन द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर प्रत्येक प्रखण्ड के एक- एक पँचायत में आयोजित होना था।जिसका मकसद पँचायतवासियों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निराकरण करना था।वहीं,जटिल समस्याओं की पहचान कर उन्हें एक निश्चित समयावधि में निष्पादन करना है। इसी कड़ी में रक्सौल में बुधवार को आयोजित उक्त शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की पहल हुई।आवेदन लिए गया। इस क्रम में पहुचे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का बारी - बारी से निरक्षण करने के साथ जहां आवश्यक निर्देश दिये ,वहीं,शिविर की लगातार मोनिटरिंग भी की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अलग - अलग स्टॉल लगाकर आमलोगों की समस्याओं का आवेदन लिया गया। सर्वाधिक शिकायतें आपूर्ति विभाग से राशन नही मिलने व सामाजिक सुर...
एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रहियों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय:रामबाबू यादव!

एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रहियों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय:रामबाबू यादव!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में बुधवार को शहर के लक्ष्मीपुर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री यादव ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। रक्सौल के विकास के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी अनुच्छेद 370 तो कभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं रक्सौल के आम लोगों से और बुद्धिजीवी लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या 370 और अध्यक्ष के स्वागत को ही रक्सौल का विकास समझा जाए! उन्होंने कहा कि जो लोग घोड़ासहन नहर सड़क की बदहाली व उपेक्षा तथा सीतामढी रक्सौल नरकटियागंज रेल खण्ड में रेल सुविधा को ले कर चंपारण सत्याग्रह पदयात्रा पर थे उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।उन्होंने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा उनकी उपस्थिति में एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिप...
भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा डेंगू रोग से बचाव हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव!

भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा डेंगू रोग से बचाव हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को रक्सौल शहर के नागा रोड, काली नगरी एवं अन्य अन्य मोहल्लों में डेंगू को रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया जिसका नेतृत्व भाजयुमो के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे एवं भाजपा जिला प्रवक्ता सह भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह ने किया ।प्रो0 दूबे ने बताया कि वार्ड 11,22,23 एवं कालीनगरी में घूम घूम कर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव सभी नालियों एवं गंदगी के ऊपर किया गया ।प्रो0 दूबे ने कहा कि नागा रोड के मुहल्ले में डेंगू के चार मरीजों के पाये जाने के कारण आम जनता में भय व्याप्त हो गया है ।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने दो दिनों पूर्व ही रक्सौल अनुमंडलाधिकारी एवं नगर परिषद को ज्ञापन दिया था और नगर के सभी वार्डों में कीटनाशक एवं ब्लीचिंग पावडर छिड़कने की मांग की थी ।गुड्डू सिंह ने बताया कि...
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर स्थगित!

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर स्थगित!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल मे आयोजित मेगा शिविर को स्थगित कर दिया गया है।उक्त शिविर योजना के आवेदकों को वाहन लाइसेंस देने के लिए लगनी थी।उसे जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर अपरिहार्य कारण वश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने दी । ...
केसीटीसी कॉलेज के परीक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए  गए कई निर्णय !

केसीटीसी कॉलेज के परीक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय !

रक्सौल आसपास
16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक भरे जाएंगे स्नातक प्रथम व द्वितीय खण्ड के परीक्षा प्रपत्र रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज में प्राचार्य डा.राजीव कुमार पाण्डे की अध्यक्षता मे कॉलेज के परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमे कई निर्णय लिए गये । इसकी जानकारी देते हुये परीक्षा नियंत्रक प्रो.राज किशोर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार महाविद्यालय मे 16 अक्टुबर से 23अक्टुबर तक स्नातक प्रथम खण्ड एवं द्वितीय खण्ड का परीक्षा प्रपत्र भरा जाएगा । साथ ही स्नातक तृतीय खण्ड की प्रायोगिक परीक्षा 17 अक्टूबर को होगी। जिसका कार्यक्रम महाविद्यालय के सूचना पर उपलब्ध है । इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा मे शामिल होने वाले छात्रों की सेन्टप जाँच परीक्षा 18अक्टुबर से होगी । कला संकाय की परीक्षा 10 बजे से एवं विज्ञान तथा वाणिज्य के छात्रों की परीक्षा एक बजे से होगी । कार्यक्रम की जानकार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!