Sunday, June 21

Author: VorDesk

रामगढ़वा में भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को देख कर भड़के डीएम!

रामगढ़वा में भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को देख कर भड़के डीएम!

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा ।(vor desk )।मोतिहारी डीएम रमण कुमार व रक्सौल एसडीओ अमित कुमार ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे रामगढ़वा पहुँचे।उन्होंने संयुक्त रूप से प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर एसएफसी गोदाम,व प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बन रहे 14 करोड़ की लागत से प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण कार्य मे संवेदक द्वारा घटिया सामग्री व ईंट का प्रयोग होते देख भड़क गए ।फिर उसके बाद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी के पास निर्माण स्थल पर से ही फोन कर कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिनों के अंदर निर्माण कार्यो में शामिल सामग्रियों के नमूने को लेकर जांच कराने का निर्देश दिया ।वही उसके बाद डीएम ने डीसीओ के साथ एसएफसी गोदाम का जांच किया ।तथा गोदाम में अनाज की रख रखाव व सही नाप तौल का निर्देश दिया ।औचक निरीक्षण के बाद डीएम ने एसडीओ,डीसीओ , रामगढ़वा बीडीओ ,सीओ व ...
अम्बेडकर ज्ञान मंच द्वारा बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर  का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मना !

अम्बेडकर ज्ञान मंच द्वारा बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मना !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 64 वां महापरिनिर्वाण दिवस मंच के अध्यक्ष मथुरा राम की अध्यक्षता में मनाया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर शहर के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्जन करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों व शिक्षा को अपनाकर ही सामाजिक उत्थान किया जा सकता है।उन्होंने रक्सौल के बुद्धिजीवियों,समाजसेवियों,राजनेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस शहर में संविधान निर्माता की प्रतिमा क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है,जिसके उन्नयन व उत्थान के लिए आगे आना होगा।कभी यहां उन्नत अम्बेडकर पुस्तकालय हुआ करता था जिसे नालन्दा विश्वविद्यालय की तरह मिटा दिया गया।अब म...
सिटी मेगा मार्ट’ का रक्सौल में दस्तक,ग्राहकों के लिए बम्पर स्किम के साथ उद्घाटन 7 दिसम्बर को

सिटी मेगा मार्ट’ का रक्सौल में दस्तक,ग्राहकों के लिए बम्पर स्किम के साथ उद्घाटन 7 दिसम्बर को

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।'सिटी मेगा मार्ट 'अपनी अगली शाखा का भव्य शुभारंभ 7 दिसंबर को शहर के मेन रोड में करने जा रही है। उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।कंपनी के निदेशक मण्डल ने बताया कि शाखा का उद्घाटन एसएसबी 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा करेंगे।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि कंपनी उद्घाटन के अवसर पर अपने ग्राहकों को हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दे रही है तथा लकी ड्रा के माध्यम से बंपर प्राइस में बाइक एलईडी टीवी वाशिंग मशीन भी अपने ग्राहकों को दे रही है। रक्सौल में अपनी इस शाखा में कंपनी किराना बाजार भी ला रही है जिसमें ग्राहकों को मार्केट से कम दामों में खाने का सामान भी सिटी मेगा मार्ट उपलब्ध कराएगी। सिटी मेगा मार्ट भारत की तेजी से बढ़ने वाली रिटेल फैशन स्टोर की श्रृंखला है। जिसमें क्रमशः रुद्रपुर दिल्ली, दरभंगा ,वाराणसी, मऊ, घोसी, मै...
दंडाधिकारी की उपस्थिति में रेल पुलिस द्वारा बरामद 182 बोतल शराब का विनष्टीकरण!

दंडाधिकारी की उपस्थिति में रेल पुलिस द्वारा बरामद 182 बोतल शराब का विनष्टीकरण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे स्थित राजकीय रेल पुलिस द्वारा बरामद किए गए कुल 182 बोतल देशी नेपाली शराब का विनष्टीकरण किया गया।रेल पुलिस ने बताया कि उक्त शराब नेपाल से तस्करी कर लाने के बाद ट्रेन से ले जाने के प्रयास के क्रम में बरामद हुआ था।इन्हें कांड संख्या 45 /19,46/19 व 48/19 के तहत बरामद किया गया था।जिसे रक्सौल अनुमण्डल के कार्यपालक दंडाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह की उपस्थिति में विनष्टीकरण किया गया।सभी शराब की बोतल 300 एम एल की थी। ...
पटना कस्टम कमिश्नर के निर्देश पर रामगढ़वा से पाकिस्तानी छुहाड़ा व वियतनामी मटर बरामद!

पटना कस्टम कमिश्नर के निर्देश पर रामगढ़वा से पाकिस्तानी छुहाड़ा व वियतनामी मटर बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल कस्टम और एसएसबी टीम ने रामगढ़वा से ट्रक को पकडा, मामले की गहन जांच शुरू रक्सौल।(vor desk)।कस्टम कमिश्नर पटना के निर्देश पर रक्सौल कस्टम व एसएसबी के अधिकारियों की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर रामगढ़वा थाना के समीप एक ट्रक को जब्त किया।ट्रक की जांच के बाद चौकाने वाला खुलाशा हुआ।क्योंकि, इस ट्रक पर पाकिस्तान का 91 क्विंटल छुहारा लदा था।साथ ही 1979 किलो वितनामी मटर भी लदा था।इसके बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसकी पुष्टि रक्सौल के कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने गुरुवार करते हुए बताया कि को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक मालवाहक ट्रक पर तस्करो द्वारा नेपाल से तस्करी कर लाये गए छुहाडा व मटर की खेप जा रही है। जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।ट्रक ड्राइवर इसकी भनक लगते ही भागने की कोशिश की।लेकिन,घेराबंदी कर रामगढ़वा थाना के समीप नियंत्रण में...
आईईसी कोड के दुरुपयोग मामले में पटना कस्टम टीम द्वारा कस्टम क्लियरिंग एजेंटो के यहां धावा !

आईईसी कोड के दुरुपयोग मामले में पटना कस्टम टीम द्वारा कस्टम क्लियरिंग एजेंटो के यहां धावा !

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमा के रक्सौल कस्टम के लिए कार्यरत दो किलियरिंग एजेंट के यहाँ पटना कस्टम टीम की टीम ने धावा बोला।अधिकारियो ने बताया कि पटना कस्टम कमिश्नर को सूचना मिली थी कि रक्सौल के दो कस्टम क्लियरिंग एजेंटों द्वारा कस्टम कोड 'आई ई सी' का गलत इस्तेमाल हुआ है।कस्टम सुपरिटेंडेंट अखिलेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमे सूचना है कि टैक्स का हेरफेर करने की इरादे से फर्जी इम्पोर्ट दिखा गया है। इसी सूचना को सत्यापन के लिए पटना की 14 सदस्यीय कस्टम टीम रक्सौल शहर में कस्टम ऑफिस के नजदीक इन क्लियरिंग एजेंट के ठिकानों पर कागजों का सत्यापन कर रही हैं। पेपर सत्यापन में आधा दर्जन एक्पर्ट सुपरिटेंडेंट के साथ इंस्पेक्टर शामिल है। अभी तक कुछ निकल कर नही आया है। अभी भी जांच पड़ताल जारी है। कस्टम की छपेमारी से रक्सौल शहर के अन्य किलियरिंग एजेंटों में हड़कम्प मचा है।( रिपोर्ट:ग...
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के एडिशनल डाइरेक्टर के किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण!

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के एडिशनल डाइरेक्टर के किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में टीबी रोग की जांच के लिए रक्सौल में सिबिनेट जांच की सुविधा शीघ्र शुरू की जाएगी।उक्त बातें बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के एडिशनल डाइरेक्टर मिथिलेश कुमार पाठक ने गुरुवार को रक्सौल पीएचसी के निरीक्षण के क्रम में कही।बता दे कि श्री पाठक के नेतृत्व में समिति की एक उच्चस्तरीय टीम ने गुरुवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।इससे पहले उक्त टीम ने रामगढ़वा पीएचसी व रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल की भी जांच की।तथा वहां टीबी व एचआईवी एड्स नियंत्रण की प्रगति व कार्य की समीक्षा की।रक्सौल पीएचसी पहुचने पर उक्त टीम टीम ने आरएनटीसीपी व आईसीटीसी सेंटर का निरीक्षण किया।साथ ही टीबी व एचआईवी/एड्स रोग नियंत्रण कार्यो की समीक्षा भी की।पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शरत चन्द्र शर्मा के साथ एक बैठक भी हुई।इस दौरान डॉ शर्मा ने सिबिनेट सुविधा पीएचसी म...
रक्सौल के वार्ड 8 और 9 में पांच बच्चों की मौत के बाद वार्ड 7 में एक बच्चे की मौत,दहशत!

रक्सौल के वार्ड 8 और 9 में पांच बच्चों की मौत के बाद वार्ड 7 में एक बच्चे की मौत,दहशत!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल के वार्ड 8 व 9 में पांच बच्चों के अज्ञात बीमारी से मौत का रहस्य की गुत्थी अभी नही सुलझी ।इस बीच गुरुवार को फिर अज्ञात बीमारी से शहर के प्रेम नगर वार्ड नंबर 7 में एक और बच्चे की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शहर के वार्ड 7 अंतर्गत अहिरवा टोला- प्रेमनगर निवासी प्रदीप यादव के 10 वर्षीय पुत्र नकुल कुमार की मौत अचानक हो गयी।पारिजनों ने बताया कि नकुल को पिछले दो दिनो से माथे में काफी तेज दर्द व बुखार था।उसे एक स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया।सुधार नही होने पर वीरगंज में इलाज के लिए ले जाया गया। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसे अचानक चमकी आई।जिसके तुरन्त बाद मौत हो गई।मौत के बाद परिजन रो रो कर बेहाल हैं।इधर,पूछने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि पहले हुई सभी मौतो में अलग-अलग रोग सामने आया है।तीन मौत ब्रोंकाइटीस से हुई है।बच्चे ...
बिहार के कला संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने किया नेपाल के गढ़ी माई मन्दिर में पूजा अर्चना!

बिहार के कला संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने किया नेपाल के गढ़ी माई मन्दिर में पूजा अर्चना!

रक्सौल आसपास
बरियारपुर।(नेपाल )।भारत सांस्कृतिक राष्ट्र है,सांस्कृतिक राष्ट्र के प्रतीक के रूप में यह गढ़ी माई नेपाल में आस्था का स्थान है। एशिया का यह सबसे बड़ा मेला है। जहां तक बली प्रथा की बात है तो हमारे संस्कृति में हिंसा का कोई स्थान नही है।उक्त बातें बिहार के कला संस्कृति व युवा मंत्रालय के मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को नेपाल के बारा जिला के बरियापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला के क्रम में मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद कही। उन्होंने कहा कि -'हमलोग महात्मा गांधी की 150 वी जयंती मना रहे हैं।महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन से भारत को आजाद कराया ।इसलिए हिंसा का कोई स्थान नही है। आस्था है तो इसके लिए बहुत तरीका है। उस तरीका से आस्था रखते हुए नमन करें,पूजा अर्चना करें।कोई धर्म हिंसा का सबक नही सिखाता है ।हमलोग हिंसा के विरोधी है । उन्होंने कहा कि नेपाल -भारत का बेटी रोटी का सम्बंध है...
दिसम्बर से शुरू होगा अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण,सीएम कर सकते हैं शिलान्यास:डॉ अनिल

दिसम्बर से शुरू होगा अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण,सीएम कर सकते हैं शिलान्यास:डॉ अनिल

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण 15 दिसम्बर से शुरू होगा।रक्सौल में बनने वाले इस 100 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर सकते हैं।इसकी जानकारी देते हुए पूर्वी के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि 100 बेड के इस अनुमंडलीय अस्पताल निर्माण के लिए पटना के कंस्ट्रक्शन कंपनी रामा एंड संस् को अधिकृत किया गया है।पहले चरण में 50 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण होना है।जिसे 18 माह में पूरा किया जाना है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के लिए चम्पारण आने वाले हैं।इसी क्रम में इस अस्पताल के रिमोट द्वारा शिलान्यास की संभावना है।इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।उन्होंने बताया कि स्वीकृति का इतंजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल निर्माण से सीमावर्ती रक्सौल में स्वास्थ्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!