कोरोना से जंग की होड़ में रक्सौल रेलवे भी शामिल,संक्रमितों के लिए बना रहा आइसोलेटेड कोच!
* समस्तीपुर रेल मंडल में बन रहा 55 आईसोलटेड कोच,12 बनेगा रक्सौल डिपो में,4 तैयार!
रक्सौल।(vor desk )।विश्व महामारी बने कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में भारतीय रेलवे भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा के रही है।आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने व उनके उपचार में योगदान के दृष्टिकोण से रेलवे आइसोलेटेड कोच बनाने में जुटा हुआ है।खुशी की बात तो यह है कि रक्सौल कोचिंग डिपो में आइसोलेटेड कोच बनाने की प्रक्रिया चल रही है।अब तक चार कोच बनाये जा चुके हैं।
इसको ले कर शनिवार को डीआरएम अशोक महेश्वरी ने रक्सौल कोचिंग डिपो का जायजा लिया और प्रगति का जायजा लेने के बाद संतुष्टि प्रकट की।
https://youtu.be/n8Y8MrAxLOM
उन्होंने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल को 55 आइसोलेटेड कोच बनाने का लक्ष्य है।जिसमे 20 तैयार हो गए हैं।शेष 35 को 16 अप्रैल तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्सौल...









