जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने किया वृक्षारोपण, कहा-पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी!
रक्सौल।( vor desk )। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल जीवन हरियाली अभियान को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर रक्सौल बिधानसभा के रक्सौल प्रखण्ड के 13 पंचायतों में जद यू कार्यकर्ताओं द्वारा 674 पेड़ लगाया गया ।
जद यू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल के दिशा निर्देश में रक्सौल बिधानसभा के प्रभारी असलम खान हक्की,रक्सौल बिधानसभा प्रभारी प्रमोद पासवान,रक्सौल प्रखण्ड प्रभारी रामशब्द सिंह,प्रखंड अध्यक्ष डॉ0 सौरभ राव व नगर जद यू अध्यक्ष सुरेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। प्रखंड अध्यक्ष सौरभ राव ने बताया की भेलाही में 160 , जोकीयारी में 70 , हरदिया में 65 ,लौकरीया में 55 , पलनवा जगधर में 50 पनटोका में 50 ,लक्ष्मीपुर में लक्ष्मणवा में 45, नोनेयाडिह में 42 , परसौना तपसी में 40 ,धनगढ़वाकौढ़ीहार में 40 , हरनाही में 32 पेड़, सीसवा में 15 ,पुरेन्दर...









