तंत्र मंत्र के जाल में फ़ांस कर महिलाओं को गायब करता था बाबा, मध्यप्रदेश से महिला बरामद,बाबा गिरफ्तार!
सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार व कांस्टेबल प्रिया का हुआ अभिनन्दन
रक्सौल।(vor desk)।इन दिनों रक्सौल में आशा राम जैसे एक बाबा की खूब चर्चा है।बताया गया कि वह रक्सौल की एक महिला को फांस लिया और भाग निकला।रक्सौल पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश पहुंच कर दबोचा और महिला को बरामद कर रक्सौल लाई।इस मामले में परिजनों द्वारा अपहरण का केश संख्या 175/20दर्ज कराया गया था। सब इंस्पेक्टर रंधीर कुमार व कांस्टेबल प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस को उक्त महिला को बरामद करने व उक्त बाबा को पकड़ने मे कामयाबी मिली।
इसको ले कर उक्त पुलिस टीम का अभिनंदन हुआ। हिन्दू वाहनी की जिला संयोजक पूर्णिमा भारती ने कहा कि तंत्र मंत्र के नाम पर जाल फैला कर महिलाओं का शोषण करने वालो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।रक्सौल पुलिस ने इस मामले में सराहनीय कार्य किया है।जिसके लिए अधिकारी बधाई के पात्र हैं।अब कानूनन सजा दिलाने की ...









