सितंबर में होगी इग्नू की सत्रांत परीक्षा,ऑन लाइन आवेदन 31 जुलाई तक
रक्सौल।(vor desk )।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2020 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा जो कोरोना महामारी के कारण समय पर नहीं हो पायी थी अब सितंबर के प्रथम सप्ताह मे होगी।इग्नू के सी टी सी कॉलेज केन्द्र रक्सौल के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा एवं सहायक समन्वयक डॉ0 अनिल कुमार ने यह जानकारी दी। प्रो0 सिन्हा ने इस विषय में विस्तार से बतलाया कि स्नातकोत्तर के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई 2018 अथवा उससे पहले लिया हो, स्नातक के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई 2017 अथवा उससे पूर्व मे लिया हो ,डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई 2019 अथवा उससे पहले लिया हो तथा सर्टिफिकेट कोर्स के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जनवरी 2020 अथवा उससे पूर्व मे लिया हो , वे सभी सितंबर 2020 मे आयोजित होने वाली सत्रांत प...









