शीघ्र बटेगा पीडीएफ का अनाज,किसानों को बाढ़ से हुए फ़सल क्षति का मिलेगा मुआवजा:डॉ0 संजय
रक्सौल।( vor desk )।पीडीएफ का राशन शीघ्र बांटने का निर्देश आज बिहार सरकार के द्वारा पूरे बिहार में प्राप्त हो जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त मिलने वाला राशन पहुंचते ही एक सप्ताह के अंदर दोबारा बांटा जाएगा । उक्त निर्णय आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के रक्सौल पहुंचने के बाद उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं प्रधान सचिव से वार्ता करने के बाद निर्णय करवाया । उक्त जानकारी उनके प्रतिनिधि प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी। रक्सौल उन्होंने बाढ़ और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया था। बैठक में उपस्थित जोकियारी पंचायत के मुखिया रामविनय सिंह और भेलाही के अजय पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि पी डी एफ का राशन दस दिनों से आकर पड़ा है और नहीं बंट रहा है ।डीलरों का कहना है कि मुफ्त बांटने वाला राशन आ जा...









