बिहार कैरिंग ट्रांसपोर्ट में छापेमारी,नेपाल भेजे जाने की तैयारी के क्रम में करीब 35 लाख का डुप्लीकेट गैस चूल्हा बरामद!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल भेजे जाने से पूर्व रक्सौल के ट्रांसपोर्ट से एक नामी कम्पनी के डुप्लीकेट गैस चूल्हा की खेप बरामद किए जाने से सनसनी फैल गई। सीमावर्ती शहर रक्सौल स्थित बिहार कैरिंग ट्रांसपोर्ट से उक्त गैस चूल्हा बरामद किया गया।जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।
बताया गया है कि दिल्ली से यहां पहुंचा गैस चूल्हा की खेप को नेपाल भेजा जाना था।जिसके लिए ट्रक पर लोडिंग भी की जा रही थी।लेकिन,इससे पहले ही छापेमारी हो गई और भांडा फुट गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के वार्ड नम्बर 7 स्थित दलित बस्ती में संचालित बिहार कैरिंग नामक ट्रांसपोर्ट में गुप्त सूचना पर छापेमारी में उक्त सफलता मिली।
इसमे सूर्या फ्लेम नामक गैस चूल्हे के प्रसिद्ध ब्रांड का स्टिकर व लोगो लगा गैस चूल्हा बरामद हुआ।
दिल्ली से आये सूर्या फ्लेम कम्पनी के निदेशक ए जी पाण्ड...









