बॉर्डर पर फिर जप्त हुआ 7.5 किलो प्रतिबंधित गांजा, नशीले पदार्थ के साथ दो युवक भी हिरासत
रक्सौल।(vor desk )।सीमावर्ती क्षेत्रों में नशाखोरी गिरोह का धंधा इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। नशीले पदार्थों का जब्ती का कई नये नये मामले सामने आ रहे है।इसी दरम्यान नशीले पदार्थों के तस्करी को लेकर सशस्त्र सीमा बल अलर्ट पर है।
इसी कड़ी में जिले के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी में सुबह एक बाइक पर लदे 7.5 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो युवको को एसएसबी ने पकड़ा है।
पकड़े गए गाजा का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मूल्य 3 लाख रुपये बताया जाता है, मामले को लेकर एसएसबी 71वी बटालियन के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनो युवको की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी के रूप में की गई है ।जो पकड़े गये नशीले पदार्थ के खेप को किसी व्यक्ति की डिलीवरी देने की बात बताई है, पकड़े गए युवक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। वही इस ज...









