97वीं जयन्ती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर,विधायक प्रमोद सिन्हा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन!
रक्सौल ।( vor desk )। रक्सौल नाई संगठन के तत्वावधान में रविवार को शहर के आदर्श चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी ।समारोह की अध्यक्षता रक्सौल नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर ने की ।वहीं संचालन रजनीश प्रियदर्शी ने किया । जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को संगठन की तरफ से पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । विधायक एवं नाई संगठन के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया ।
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा इस बात को रेखांकित किया कि हर मुख्यमंत्री समेत सभी जनप्रतिनिधियों को इनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान के लिए भेदभाव से रहित होकर सर्वसमाज के विकास के लि...









