भाजपा सरकार में ही देश के किसानों का सर्वांगीण संभव:उमाकांत सिंह
रक्सौल।( vor desk )।जब जब देश में भाजपा की सरकार आई है किसानों का विकास हुआ है। किसान हित में काम हुए हैं।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रक्सौल जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष और चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह ने कही।कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने रक्सौल किसान मोर्चा के कार्यों की सराहना की।
सभा को संबोधित करते हुए संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा किसान मोर्चा की पूरी टीम लॉकडाउन पीरियड में भी बिहार स्तरीय कार्यक्रम का सफल संचालन करके इतिहास रचने का काम किया है।आज के इस कार्यक्रम में जवाब हम देंगे जो भाजपा किसान मोर्चा रक्सौल के द्वारा चलाया गया था उसकी जमकर सराहना की गई।
वहीं,अनुसूचित जन जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के लिए हरेक प्...









