भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुकेश हत्याकांड पर कहा-‘अपराध बर्दास्त नहीं,दो दिनों में अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस!
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द से पटना में शिष्ट भेंट करते विधायक प्रमोद सिन्हा
पटना/रक्सौल( vor desk )।रक्सौल के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक मुकेश कुमार सर्राफ की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है।उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा है कि पूर्वी चंपारण पुलिस को दो दिनों के अंदर इस मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने कहा गया है।उन्होंने कड़े स्वर में कहा कि क्षेत्र में अपराध व हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
इस मामले को ले कर विधायक श्री सिन्हा ने पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा,डीएसपी सागर कुमार झा को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हर हाल में दो दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।अपराधियों पर नकेल करें।
उन्होंने इस घटना की सूचना भाजपा के आदापुर मंडल अध...









