दहेज के लिए गर्भवती महिला की जान लेने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार
रक्सौल।(vor desk)। एक ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है,तो,दुसरी ओर दहेज के लिए जान लेने की कोशिश से जुड़ी घटना ने हिला दिया।बेहोशी की हालत में एक गर्भवती महिला को शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
आरोप है कि उक्त महिला की जान लेने की कोशिश की गई।शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।इसलिए ससुराल वालों ने उसे मरा समझ लिया।लेकिन,मायके वाले समय पर पहुंचे और अस्पताल ले गए।जहां जान बच गई।
इस संबंध में पीड़ित के पिता बेतिया के लालगढ़ निवासी सुमन कुमार ने रक्सौल थाना में एक आवेदन देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री सुलेखा की शादी गत 20 अप्रैल 2018 को रक्सौल के नागा रोड निवासी शिवकुमार गुप्ता के पुत्र विकाश गुप्ता से हुई थी।विकाश कुमार को सक्षमता के अनुसार उपहार में आभूषण, बाईक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कपड़ा, फर्नीचर व अन्य सामग्री भेंट दिया था। शादी के क...









