किसान सम्मेलन से ठंड में ठिठुरते अन्नदाताओं की समस्या हल नही होने वाली: रामबाबू यादव
रक्सौल।(vor desk) ।किसानों को बरगलाना व उन्हें प्रताड़ित करना बन्द करिए। किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी बंद करिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महोदय धरातल पर काम कीजिये।किसानों का दुःख दर्द समझिए।उक्त बातें कांग्रेस विधानसभा के के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने भाजपा द्वारा आहूत किसान सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए कहा। साथ ही श्री यादव ने कहा कि किसान सम्मेलन कर लेने से किसानों की समस्याएं हल नहीं होंगी। आज देश का अन्नदाता और किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार इस ठिठुरते ठंड में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आपकी केंद्र की सरकार उन अन्नदाताओं को प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके साथ ही श्री यादव ने स्थानीय सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा की हर बार की तरह इस बार भी आप आए माला पहने, भोज खाए और विकास के नाम पर चुप्पी साध गए। प्रदेश अध्यक्ष जी कहते हैं कि यह बिल...









