Monday, June 29

Author: VorDesk

पीएम ओली संकट काल लगाने के प्रयास में,देश पर थोपना चाहते हैं निरंकुशता:प्रदीप यादव

पीएम ओली संकट काल लगाने के प्रयास में,देश पर थोपना चाहते हैं निरंकुशता:प्रदीप यादव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।जनता समाजवादी पार्टी के  नेता व पर्सा जिला के क्षेत्र 1 के सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि केपी ओली सरकार संसद का विघटन कर देश मे संकट काल( इमरजेंसी   ) लगाने की कोशिश में है।जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।इस समय नेपाल की जनता व लोकतंत्र खतरे में है।जिसे बचाने के लिए सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होने की जरूरत है।उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पीएम केपी ओली के कदम से उनकी गणतंत्र व  संघीयता विरोधी मानसिकता सामने आ चुकी है।देश की जनता ने पांच साल के लिए जनादेश दिया था।लेकिन, उन्होंने तीन साल में ही  व्यवस्थापिका व सार्वभौम सत्ता- संसद को विघटित कर देश में चुनाव की घोषणा कर दी।उन्होंने कहा कि ओली कैबीनेट चुनाव के नाम पर नौटंकी कर रही है।इस झांसे में नही आना चहिये कि देश मे चुनाव होगा।बल्कि,सच यह है कि ओली देश पर तानाशाही व एक तंत्रीय शासन थोपने की साजिश में ह...
क्रिक्रेट टूर्नामेंट में विजयी  कप्तान को कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने दिया 10 हजार का इनाम

क्रिक्रेट टूर्नामेंट में विजयी कप्तान को कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने दिया 10 हजार का इनाम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।प्रखंड के आंध्रा पकही पंचायत अंतर्गत लतीयाही गाँव में हो रहे एलपीएल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला जैसिनपुर बनाम मोतिहारी के आयोजन में जैसिनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुलाए गए रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के महागठबन्धन पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव व राजद( युवा ) के जिला महासचिव मो. कमरूद्दीन मंसुरी सम्मिलित हुए। उक्त मैच पिछले 10 दिनों से चल रही है, जिसका फाइनल मुकाबला आज सम्पन्न हुआ। इस मैच का सबसे रोमांचक क्षण उस वक्त देखने को मिला जब मोतिहारी के टीम में शामिल बल्लेबाज चिन्टू ने एक ही ओवर में 5 छक्के मारते हुए शानदार पारी खेल 66 रन मारा। आपको बता दें कि जैसिनपुर ने टॉस जीत कर 19 ओवर खेलने के बाद 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे।जिसको मोतिहारी टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही 155 रन बनाते हुए जीत हासिल कर लिया। साथ ही ज...
‘सइयां जी दिलवा मांगे लें-2’ फ़िल्म की शूटिंग जारी,रक्सौल के युवा शौर्य कुमार कर रहे निर्देशन!

‘सइयां जी दिलवा मांगे लें-2’ फ़िल्म की शूटिंग जारी,रक्सौल के युवा शौर्य कुमार कर रहे निर्देशन!

जरा हटके, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भोजपुरी फ़िल्म सइयां जी दिलवा मांगे ले-2 फ़िल्म की शूटिंग चल रही है।इस फ़िल्म का सह निर्देशन रक्सौल के युवा शौर्य कुमार कर रहे हैं।संदीप श्रीवास्तव फिल्म्स के बैनर तले यह फ़िल्म बन रही है।जिसकी शूटिंग बिहार के विभिन्न लोकेशन पे जोर से चल रही है । इस फ़िल्म के निर्माता- निर्देशक- संदीप श्रीवास्तव और मुख्य सहायक निर्देशक -शौर्य कुमार है ।स्टार कास्ट की बात करें तो इस फ़िल्म के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार अविनाश शाहि और ज्योति मिश्रा , राजू सिंह और शाईना सिंह को साइन किया गया है।डीओपी - ए वेलमुरगनकोरियोग्राफर :- पवन कुमार,गीत :- पवन शर्मा,संगीत :- राजेश गुप्ता का है।जबकिअन्य कलाकारों में विनोद मिश्रा , कोमल झा, अभिषेक कुशवाहा , अपूर्व मिश्रा, विजयलक्ष्मी , गुड्डू सिंह , मिथुन यादव , प्रीतम अधिकारी , कमलेश कुमार आदि शामिल हैं। इस फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक श...
संसद विघटन के खिलाफ जसपा का विरोध प्रदर्शन,राष्ट्रपति विधा भंडारी व पीएम केपी ओली के खिलाफ नारेबाजी!

संसद विघटन के खिलाफ जसपा का विरोध प्रदर्शन,राष्ट्रपति विधा भंडारी व पीएम केपी ओली के खिलाफ नारेबाजी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।पीएम केपी शर्मा ओली के नेतृत्व की नेकपा सरकार द्वारा प्रतिनिधि सभा को असमय ही भंग कर मध्यावधि चुनाव की घोषणा के विरोध में राजनीतिक दल सड़क पर उतर गए हैं।बीरगंज, कलैया,गौर समेत देश भर में एक साथ नेपाल सरकार के विरोध में जसपा का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।कई जगहों पर पुलिस हस्तक्षेप की खबर है।जिस कारण पुलिस एव प्रदर्शनकारी के बीच झड़प भी होने की सूचना है ।जसपा का आरोप है कि केपी शर्मा ओली ने असमय ,असंवैधानिक ओर अलोकतांत्रिक तरीके से पाँच साल चलने वाले संसद को तीन साल में ही विघटन कर आम जन को चुनाव में जाने को मजबूर कर दिया ।ओली अपने तानाशाही हुकूमत चला कर कोविड 19 के दौर में चुनाव का निर्णय ले लिए हैं। जबकि आम जन ने पाच साल के लिए सांसद को चुन कर भेजा है ।इस समय मध्यावधि चुनाव देश के अर्थतंत्र व जनता के लिए घातक है।इसी क्रम में पर्सा जिला बीरगंज में जसपा ने विशाल वि...
डॉ0 एसके सिंह की सुपुत्री  सारिका ने निट 2020 की मेडिकल कम्पीटिशन में पाई सफलता,मिल रही बधाई

डॉ0 एसके सिंह की सुपुत्री सारिका ने निट 2020 की मेडिकल कम्पीटिशन में पाई सफलता,मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कहते हैं कि मन मे हो सच्ची लगन,कुछ कर गुजरने का जज्बा और साथ मे कड़ी मेहनत ,तो,सफलता कदम चूमती है।इस उक्ति को रक्सौल की सारिका सिंह ने चरितार्थ कर दिखाया है।सारिका ने नीट 2020 की मेडिकल परीक्षा पहले ही प्रयास से निकाल कर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।सारिका को बिहार में 705 वां स्थान आया है।जबकि,उसका कुल प्राप्तांक 616 है।उसे बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला है। सबसे अहम बात यह है कि उसने रक्सौल में रह कर ही तैयारी की।और सफलता हासिल कर क्षेत्र व माता पिता-परिजनों का नाम रौशन किया है।सारिका ने रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल से ही 10 + 2 की परीक्षा 2019 में उतीर्ण की ।जिसमे वह 93 %अंक ले कर टॉपर रही। इस मेडिकल परीक्षा में भी वह यूआर कैटिगिरी से चुन कर आई। सारिका इस सफ़लता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती है।उस...
बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का चार दिवसीय अभियान शुरू,चम्मच से पिलाई जा रही खुराक

बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का चार दिवसीय अभियान शुरू,चम्मच से पिलाई जा रही खुराक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का चार दिवसीय अभियान बुधवार को शुरू हुआ। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह ने एक साल एव दो साल के बच्चों को विटामिन ए की छः माही खुराक पिला कर इस अभियान की शुरुवात की। कोरोना काल मे बेहतर इम्युनिटी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी छः माही अभियान के तहत यह कार्यक्रम 26 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक चलेगा। डॉ. एसके सिंह ने बताया कि 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों कोपौष्टिक आहार के साथ ही उनके लिए विटामिन ए की खुराक देना जरूरी है।इस खुराक से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कुपोषण में कमी भी आती है। विटामिन ए की कमी से बच्चे लगातार बीमार पड़ते हैं। आंखें कमजोर होती हैं। यह जानलेवा भी बन जाता है।उन्होंने अपील किया कि सभी माता...
भले ही राजद की सरकार नही बनी,लेकिन कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नही होगी  :ई0 शशि भूषण सिंह

भले ही राजद की सरकार नही बनी,लेकिन कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नही होगी :ई0 शशि भूषण सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।सुगौली विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओ व लोगो की मानसम्मान के लिए मैं किसी भी हद तक चला जाऊंगा ।और इस क्षेत्र के लोगो के लिए मेरा दरवाजा 24 घण्टा खुला रहेगा ।उक्त बातें सुगौली के राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत अल्पसंख्यक बहुल आमोदेई गाँव मे आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए मंगलवार की देर शाम कही ।उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि भले तेजश्वी यादव जी के नेतृत्व में सरकार नही बनी लेकिन सुगौली के सुगौली व रामगढ़वा के विकास के लिए विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे । अपने सम्बोधन में उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को चुनावी मौसम में एकजुटता बनाये रखने व अपने मिशन पर कामयाबी के लिए मुबारकबाद दी ।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि बबलू सिंह,मोहम्मद मूसा,जय किशोर यादव,अनिल तिवारी,मुखिया प्रतिनिधि मोसैयब अंसारी...
कोरोना से बचाव के लिए टिकाकरण हेतु पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण!

कोरोना से बचाव के लिए टिकाकरण हेतु पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। कोरोना वायरस से निपटने के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गर्इ। जिसमे कोविड 19 को देखते हुए सभी जीएनएम एएनएम आशा फैसिलेटर तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह के अध्यक्षता मे कोविड 19टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई ।सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जहां वैक्‍सीन दी जाएगी वहां तीन कमरे होने चाहिए। पहला वेटिंग रूम होगा, दूसरा वैक्सीनेशन रूम और तीसरा ऑब्जरवेशन रूम। तीनों जगह सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा। वैक्‍सीन देने वाली टीम में एक वैक्‍सीन ऑफिसर और चार वैक्‍सीनेशन कर्मी होंगे।टीकाकरण रूम में किसी महिला को वैक्‍सीन मिलते वक्‍त एक महिला स्‍टाफ मेंबर की मौजूदगी अनिवार्य होगी। गाइडलाइंस के अनुसार, टीकाकरण क...
शहर में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवा कर सांसद व विधायक सच्चे सेवक का धर्म निभाएं:रामबाबू

शहर में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवा कर सांसद व विधायक सच्चे सेवक का धर्म निभाएं:रामबाबू

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।कड़ाके की ठंड के बीच काँग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सभी चौक चौराहों पर अविलंब अलाव की व्यवस्था कराई जाए। ज्ञातव्य हो कि लगातार पारा गिरता जा रहा है और सीमावर्ती शहर रक्सौल और इसके आसपास के लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं, जिनसे लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने मांग किया है कि स्थानीय प्रशासन एवं विधायक और साँसद महोदय से कि वह रक्सौल के सभी चौक चौराहों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था कराए। इसके साथ ही श्री यादव ने स्थानीय विधायक और साँसद पर हमला करते हुए कहा की भला कब तक विपक्ष ही आपको रास्ता दिखाने का काम करेगा। एक सच्चा सेवक होने के नाते सभी जनप्रतिनिधियों को इस बात का ध्यान रखना ही चाहिए। श्री यादव ने एक बैठक के दौरान इस ...
ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कपड़ा बैंक ने बांटे कम्बल

ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कपड़ा बैंक ने बांटे कम्बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। कड़ाके की ठंड भरी रात्री में कपड़ा बैंक के द्वारा रक्सौल के स्टेशन,बस स्टैंड व अन्य जगहों पर ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस बाबत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से कपड़ा बैंक जरूरत मन्दो के बीच हमेशा गरीब और अहसाय लोगो बीच गर्म कपड़ा वितरण करता आ रहा है। विगत दो तीन दिन से ठंड का प्रकोप ज्यादा ही बढ़ जाने से आज कपड़ा बैंक के टीम द्वारा रेलवे स्टेशन ,डंकन हॉस्पिटल,बस स्टेंड, बाटा चौक ,नहर चौक पर सड़क के किनारे सोने वाले लोगो को कम्बल दिया गया। वही सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि यह सिलसिला ठंड भर चलेगा ।उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने आसपास के गरीब अहसाय लोगों इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े दे ताकी उनको ठंड से निजात मिल सके। वही भाजपा के नगर महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि कपड़ा बैंक हमेशा जरूरत...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!