Monday, June 29

Author: VorDesk

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल ने किया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘अन्नपूर्णा का रसोई ‘कार्यक्रम

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल ने किया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘अन्नपूर्णा का रसोई ‘कार्यक्रम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के 86 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वाधान में रूप बहार परिसर में 'अन्नपूर्णा की रसोई' का आयोजन किया गया। जिसके तहत खिचड़ी का वितरण किया गया। मारवाडी़ सम्मेलन रक्सौल के सचिव सीताराम गोयल ने बताया कि जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करना सम्मेलन की कार्यसूची में हमेशा से रहा है। उसी के तहत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खिचड़ी के भोग का वितरण किया गया। श्री गोयल ने यह भी बताया कि सेवाकार्य से हमारे मन को अनंत सुख प्रदान करता है। साथ ही जनहित में कार्य करने हेतु ऊर्जा मिलती है। इसलिए सम्मेलन समय-समय कोई न कोई आयोजन करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहता है । नये वर्ष 2021 में सम्मेलन का विभिन्न सेवा कार्य जारी रहेगा। ...
फ्री राशन नही मिलने के विरुद्ध राजद करेगा 29 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन!

फ्री राशन नही मिलने के विरुद्ध राजद करेगा 29 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
राजद की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताआदापुर ।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्त्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व पार्टी के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए संकल्पित भाव से तैयार रहने की बात कही गई। वहीं स्थानीय प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में व्याप्त अनियमितता व गत नवम्बर माह में फ्री राशन से वंचित राशन कार्डधारियों के प्रति आपूर्ति विभाग द्वारा की गई सौतेलेपन रवैया के प्रति आमलोगों के भावना के मद्देनजर 29 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में महागठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव, राजद के रमेश कुमार सिंह, गोरख राम, मुस्ताक अहमद, फारूक आलम, मंजूर अहमद, काशीनाथ पासवान सहित मौजूद थे। ...
नेपाल पुलिस की पिटाई से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने किया बॉर्डर अवरुद्ध,हुआ विरोध-प्रदर्शन !

नेपाल पुलिस की पिटाई से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने किया बॉर्डर अवरुद्ध,हुआ विरोध-प्रदर्शन !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय ई रिक्शा चालकों के साथ नेपाली पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना को ले कर रविवार को रक्सौल -बीरगंज सड़क पर जम कर विरोध-प्रदर्शन हुआ।इस दौरान आक्रोशित रक्सौल के ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने मैत्री पुल को अवरुध्द कर घण्टों विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान नेपाली पीएम व प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।चेतावनी दी गई कि यदि दुर्व्यवहार व मारपीट बन्द नही हुई,तो,नेपाली वाहनों व ई रिक्शा-टेम्पू को रक्सौल नही आने दिया जाएगा।उनका आरोप था कि रविवार की सुबह एक ई रिक्शा चालक की पिटाई की गई,जिसमे वह जख्मी हो गया।उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना लगातार हो रही है।पैसे भी मांगे जा रहे हैं। इस क्रम में करीब तीन चार घण्टों तक आवागमन व आयात निर्यात के समान लाने ले जाने ...
रामगढ़वा में माल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,घण्टों प्रभावित हुआ रेल परिचालन!

रामगढ़वा में माल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,घण्टों प्रभावित हुआ रेल परिचालन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रामगढ़वा-सुगौली रेल खण्ड के बीच रविवार को माल ट्रेन की बोगी डिरेल हो गई।इससे घण्टों रेल परिचालन प्रभावित रहा। मिली जानकारी के मुताबिक,रामगढवा रैक पोआईंट से गिटी उतार कर लौटते वक़्त उक्त माल ट्रेन की बोगी डिरेल हुई।यह वाक्या रामगढवा स्टेशन से 100मीटर के बाद सुगौली रामगढवा के बीच चिकनी एवं भूमिहारी टोला के सामने हुई।जिसमें एक बोगी का चार पहीया उतर गया।सूचना मिलते ही रेलवे की अभियांत्रिक दल को बुलाया गया।ताकि,परिचालन जल्द सुचारू हो। इस बाबत रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल पोस्ट के सब इंस्पेक्टर एके मिश्रा ने बताया की हाईड्रोलिक मशीन के जरिये अभियांत्रिक दल ने घण्टों की मशक्कत से माल ट्रेन की बोगी को वापस पटरी पर चढ़ाई। रेल सूत्रों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे घटित हुई।जिससे डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन भी विलम्ब हुआ।आखिर यह घटना कैसे हुई, इसकी जा...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नई किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण,किसान हुए सम्मानित!

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नई किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण,किसान हुए सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। रक्सौल प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हाॅल में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत निधि हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।किसान सम्मान योजना 2020-2021 के तहत 9 करोड़ किसानों को 18 हज़ार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण किया गया।जिसमें रक्सौल के भी किसान लाभान्वित हुए।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण हुआ। इस क्रम में क्षेत्र के किसानो को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार समेत अन्य ने कृषको को सम्मानित किया।इस मौके पर रक्सौल प्रखंड प्रमुख रामबाबू यादव , एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,सांख्यिकी पदाधिकारी समेत विभिन्न पैक्स अध्यक्ष प्रखंड कृषि व किसान सलाहकार आदि उपस्थित थे।जबकि किसान जयमंगल पटेल,भोला पटेल,बिन्दा महतो, विनोद महतो,ददन साह,मोतिलाल पटेल,रामकिशोर,नगीना सिंह,रामचन्द्र पासवान,दारा पटेल, मुक...
राजनीति में बेबाक विचार रखने वाले नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी:कविता भटराई

राजनीति में बेबाक विचार रखने वाले नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी:कविता भटराई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
भाजयुमो के तत्वावधान में मनाया गया पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती रक्सौल।(vor desk )।अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक क्षेत्र के अजातशत्रु थे और भारत के अमूल्य धरोहर थे। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । उक्त बातें स्थानीय भारतीय पब्लिक स्कूल में आयोजित अटल जी के जन्म दिवस पर विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने कहा । प्रो0 दुबे ने कहा कि वाजपेई जी के असाधारण व्यक्तित्व को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि आने वाले दिनों में यह व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लिटिल फ्लावर पड़ोसी हॉस्पिटल की प्रमुख कविता भटराई उर्फ माताजी ने कहा कि अटल जी ने विदेश मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासंघ मे...
पूर्व पीएम अटल के सिद्धांत, विचार व राष्ट्रोत्थान की सोंच मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक:प्रमोद सिन्हा

पूर्व पीएम अटल के सिद्धांत, विचार व राष्ट्रोत्थान की सोंच मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक:प्रमोद सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। शहर स्थित सोना टॉकीज़ के प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने स्व० अटल बिहारी बाजपेयी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें चरण वंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रेरणापुंज अटल के सिद्धांत, वैचारिक दृष्टिकोण और राष्ट्रोत्थान के प्रति उनकी कर्मशीलता युगों-युगों तक मानव समाज का पथ प्रदर्शन करती रहेगी। ऐसे युग पुरूष के विचारों को अपने जीवन मे उतारने प्रयास हम सब को करना चाहिए। मौके पर उपस्थित शिक्षक प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक डॉ० प्रो० अनिल कुमार सिन्हा ने कहा की अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक क्षेत्र के अजातशत्रु थे और भारत के अमूल्य धरोहर थ...
भाजपा के रक्सौल नगर कमिटी का विस्तार,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा -कार्यकर्ताओं को मिलेगा उचित सम्मान

भाजपा के रक्सौल नगर कमिटी का विस्तार,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा -कार्यकर्ताओं को मिलेगा उचित सम्मान

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने रक्सौल नगर कमेटी का विस्तार करते हुएनए पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिन्हें क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं।पार्टी में कार्यकर्ताओ के मान सम्मान पर ध्यान दिया जाता है। श्री सिन्हा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आप सबको देश के सबसे बड़े पार्टी के पदाधिकारी के रूप में दायित्वदिया गया है।जिसका उद्देश्य है पार्टी की मजबूती,पीएम नरेंद्र मोदी के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और सेवा भाव से आम जनों के बीच सक्रिय रहना।उक्त अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक अनिल सिन्हा,व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी राजकुमार गुप्ता,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई.जितेंद्र कुमार ,जिला प्रवक्ता र...
रक्सौल रेलवे पार्क में फाउंटेन( फव्वारा ) निर्माण कार्य शुरू,सौंदर्यीकरण के साथ ही बनेगा सेल्फी पॉइंट!

रक्सौल रेलवे पार्क में फाउंटेन( फव्वारा ) निर्माण कार्य शुरू,सौंदर्यीकरण के साथ ही बनेगा सेल्फी पॉइंट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फव्वारा का शिलान्यास करते आईओडब्ल्यू रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क को विकसित व सौंदर्यीकरण का कार्य निरंतर जारी है।इसी कड़ी में पार्क की देख रेख के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत संस्था भारत विकास परिषद की पहल पर फाउंटेंन( फव्वारा )लगाने की पहल शुरू की गई है।जिसका शिलान्यास रक्सौल रेलवे के आईओडब्ल्यू तपस राय ने किया है।उनके मुताबिक,इस कार्य पर कोई दस लाख रुपये की लागत आएगी।निर्माण के लिए अधिकृत एजेंसी द्वारा यह कार्य जनवरी2021 में पूर्ण कर लिया जाएगा। क्या है योजना:इस पार्क को आकर्षक व मनोरम बनाने की योजना है।यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार चला।जिसमे विभिन्न किस्म के फूलों समेत अनेको वृक्ष लगाए गए हैं।जो अब हरियाली बिखेर रही है।यहां फाउंटेन के साथ ही पर्याप्त रोशनी के लिए स्ट्रीट व हैलोजन लाइट लगाने की योजना है।वहीं,बच्चों के लिए खेल कूद जैसे मनोरंजन के साधन...
आशा दिवस पर रक्सौल पीएचसी में बैठक,विटामिन ‘ए’ अभियान को  शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश!

आशा दिवस पर रक्सौल पीएचसी में बैठक,विटामिन ‘ए’ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रत्येक स्वास्थ उपकेन्द्र में पड़ने वाली आशा फैसिलेटर्स तथा आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे-ड्यूलिस्ट अद्यतन करने के लिए निर्धारित तिथि को समय पर पीएचसी पहुंचने का निर्देश दिया। साथ ही सभी आशा कार्यकर्ता को मातृत्व, टीकाकरण अभियान के तहत हर गर्भवती महिलाओं तथा जन्म से 5 साल के बच्चो के घर-घर जा कर परिजनों को संस्थागत प्रसव तथा टीकाकरण से संबंधित सलाह देने को कहा गया।वही यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार ने सभी आशा एवं आशा फैसिलेटर को सर्वे एवं ड्यूलिस्ट को शतप्रतिशत पूरा करने को निर्देश दिया । विटामिन ए की छः माही चलने वाली चार दिवसीय कार्यक्रम जो 23 दिसबंर से 27 दिसंबर तक चलेगा। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!