छात्रों के समस्याओं का यूनिवर्सिटी नहीं करती है हल तो, होगा बड़ा आंदोलन: संतोष छात्रवंशी
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक के सीट कटौती के विरोध में युवा सहयोग दल ने किया कुलपति का पुतला दहन
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के सी टी सी कॉलेज गेट पर युवा सहयोग दल ने बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला दहन किया व जम के नारेबाजी की।बता दे कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजो में रिक्त सीटों पर स्नातक में 17 जनवरी को ऑन स्पॉट एडमिशन का आदेश दिया गया था।लेकिन सीट में भारी कटौती कर दी गई है जिससे कई हज़ार छात्र नामांकन से वंचित रह गए है। युवा सहयोग दल के अध्यक्ष संतोष छात्र वंशी ने कहा कि युवा सहयोग दल छात्रों और युवाओ के हक के लिए शुरू से लड़ते आ रही है और आगे भी लड़ते रहेगी। अगर विश्वविद्यालय द्वारा सीट को पुन: नहीं बढ़ाया जाता है तो दल विश्वविद्यालय तक जायेगी और इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। तो वही युवा सहयोग दल के महासचिव अनमोल तिवारी न कहा कि ...









