Tuesday, June 30

Author: VorDesk

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 वर्ष की बुजुर्ग व 45 से 59 की गम्भीर बीमार महिलाओं का होगा टीकाकरण!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 वर्ष की बुजुर्ग व 45 से 59 की गम्भीर बीमार महिलाओं का होगा टीकाकरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित पीएचसी में बीएलटीएफ की बैठक शनिवार को आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सन्दीप सौरभ ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर कोविड-19 का टीकाकरण उन महिलाओं को समर्पित होगा जो 60 साल से अधिक हैं या वैसे 45 से 59 साल तक की महिलाएं जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। उनका सम्मानपूर्वक टीकाकरण कराया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।श्री सौरभ ने बताया कि महिला दिवस को लेकर अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में खास व्यवस्था की जायेगी। यहां पर सभी महिला टीकाकर्मी व महिला सुरक्षा कर्मी को तैनात किया जायेगा। ताकि महिलाओं का सम्मान पूर्वक टीकाकरण कराया जा सके।पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर महिलाओं को टीका लगेगा। इसके लिए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इस दौरान बैठक के संयोजक रहे...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित, बाबा साहेब की 130 वीं जयंती भव्य ढंग से मनाने का निर्णय!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित, बाबा साहेब की 130 वीं जयंती भव्य ढंग से मनाने का निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नगर के कोइरी टोला स्थित राजेन्द्र राम के आवासीय परिसर में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में इस वर्ष के 18 अप्रैल को रक्सौल के लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा गांव में अम्बेडकर द्वार पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा तथा उक्त मौके पर सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।इसके लिए स्थानीय पंचायतप्रतिनिधियों व लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि मंच का उ...
डाबर नेपाल के प्रोडक्ट के साथ गायब हुए ट्रक को पुलिस ने गोपालगंज से किया बरामद!

डाबर नेपाल के प्रोडक्ट के साथ गायब हुए ट्रक को पुलिस ने गोपालगंज से किया बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मालवाहक ट्रकों का समान समेत गायब किये जाने का गोरख धंधा कोई नया नही है।पिछले 25 फरवरी 2021 को नेपाल से भारत के लिए डाबर नेपाल का प्रोडक्ट लेकर चलने वाला एक ट्रक अचानक गायब हो गया।ट्रक मालिक द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नही लगा,तो, हरैया ओपी में एक मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू हुई।अब इस मामले में सफलता मिली है। चोरी हुई ट्रक को रक्सौल पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुये डीएसपी सागर कुमार ने बताया कि रक्सौल थाना अंतर्गत हरैया ओपी में दर्ज केस संख्या 56/21 के मामले में गायब ट्रक संख्या एचआर 55एस-2821 को गोपालगंज जिला के बराहनिया के पट्रोल पंप से बरामद किया गया है।अनुसंधान जारी है। ...
रक्सौल-नरकटियागंज वाया-सिकटा रेल खण्ड पर ट्रेन परिचालन की मांग,अंबेडकर ज्ञान मंच ने बुलंद की आवाज!

रक्सौल-नरकटियागंज वाया-सिकटा रेल खण्ड पर ट्रेन परिचालन की मांग,अंबेडकर ज्ञान मंच ने बुलंद की आवाज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व मध्य रेल के रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड पर यात्री गाड़ियों के परिचालन व ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है।क्षेत्र के लोगों द्वारा रेलमंत्री व रेल बोर्ड को लगातार ट्वीट किया जा रहा है।इस बीच,अंबेडकर ज्ञान मंच ने केंद्रीय रेल बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिख कर अविलम्ब ट्रेन परिचालन की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड भारत-नेपाल का सीमावर्ती रेलखंड है।इस रेलखंड से प्रतिदिन लाखों यात्रियों की आवाजाही होती रही है।जब यह रेलखंड वर्ष-2013 से पहले छोटी लाइन था,उस समय सीधी रेल सेवा गंडक एक्सप्रेस का गोण्डा(यूपी) से तेजपुर(असम) के बीच तक परिचालन होता था और नौ जोड़ी यात्री ट्रेनों की आवाजाही होती थी,जिसका ठहराव सिकटा स्टेशन पर भी होता था।यह रेलखंड सीमावर्ती रेलखंड होने के नाते सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण ह...
डीएसपी सागर कुमार झा ने आयोजित की क्राईम मीटिंग, होली पर्व व पंचायत चुनाव को ले कर दिये कड़े निर्देश

डीएसपी सागर कुमार झा ने आयोजित की क्राईम मीटिंग, होली पर्व व पंचायत चुनाव को ले कर दिये कड़े निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आगामी दिनों महाशिवरात्रि, होली पर्व व पंचायत चुनाव को ले कर पुलिस महकमा किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार दिख रही है।रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय स्थित डीएसपी कक्ष में आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने इसको ले कर थानावार समीक्षा की और कड़े निर्देश दिए।गुरुवार को अनुमंडल के सभी निरिक्षकों व थानाध्यक्षों के साथ क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमे निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन अवलिम्ब करें।वारंटियों को गिरफ्तार करें।उन्होंने कहा कि अपराध व तस्करी पर हर कीमत पर अंकुश लगाएं।नारकोटिक्स,जाली नोट और हथियार तस्करी के मामलों में सख्ती से निपटें।उन्होंने रात्रि गश्ती में सक्रियता और सतर्कता बरतने को कहा। मौके पर रक्सौल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, सुगौली इंस्पेक्टर अभय कुमार, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार, भेलाही ओपी प्रभारी मनोज कुमार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष...
स्वच्छ रक्सौल संस्था ने पांच सूत्री मांग को ले कर रेलवे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन!

स्वच्छ रक्सौल संस्था ने पांच सूत्री मांग को ले कर रेलवे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के द्वारा पूर्व की भांति ट्रेन परिचालन, लाइट ओवर ब्रिज निर्माण,प्लेटफॉर्म दो पर शौचालय निर्माण,रेलवे रोड में पूर्व की भांति दुकानदारों के लिए शेड आवंटन, स्टेडितम निर्माण आदि विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण के आंदोलन की शुरुआत की गई।जिसमें 5 सूत्री माँगो को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया गया। जिसमें स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, निर्माण कार्य निरीक्षक तापस राय,क्षेत्रीय प्रबंधक सुधांशू मल्लिक, रेल सुरक्षा बल एवं रेल राज्य पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें 04-03-2021 से हस्ताक्षर अभियान एवं 08-03-2021 से बाटा चौक रक्सौल के समीप धरना प्रदर्शन का प्रायोजन करने की बात हुई। समस्याओं के समाधान नही होने पर आंदोलन को धारधार किया जाएगा तथा आंदोलन से सम्बंधित विषयों को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जाएगा। संस्था के अ...
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा केंद्र सरकार के रेलवे निजीकरण नीति के विरुद्ध जन-जागरुकता अभियान

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा केंद्र सरकार के रेलवे निजीकरण नीति के विरुद्ध जन-जागरुकता अभियान

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रक्सौल के रत्नेश वर्मा बनाये गए जोनल जॉइंट सेक्रेटरी ,रेलकर्मियों में हर्ष रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल के रेलवे कर्मचारियों के बीच ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा रेलवे कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के रेलवे निजीकरण नीति के विरुद्ध चलाये जा रहे देशब्यापी आन्दोलन का हिस्सा बनने की अपील की गई ।ज्ञात हो कि यूनियन के द्वारा 15 फरवरी 2021 को मोगलसराय(उत्तर प्रदेश) में यूनियन का चतुर्थ महाधिवेशन हुआ। जिसमें सभी पांच (05) मंडल से आए हुए डेलीगेट रेल कर्मचारियो के द्वारा नई जोनल कमेटी का गठन हुआ ।जिसमे मृत्युंजय कुमार जोनल सेक्रेटरी एवम संतोष पासवान प्रेसीडेंट बनाये गए।सम्मेलन में रक्सौल के रेलकर्मी रत्नेश वर्मा जोनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाये गए । रकसौंल से जोनल जॉइंट सेक्रेटरी बनने पर रेल कर्मचारियों में हर्ष है। रेल कर्मचारियों...
रक्सौल रेलवे पार्क में वाटर कलर फाउंटेन का मनोरम दृश्य कर रहा आकर्षित,सेल्फी लेने पहुँच रहे लोग!

रक्सौल रेलवे पार्क में वाटर कलर फाउंटेन का मनोरम दृश्य कर रहा आकर्षित,सेल्फी लेने पहुँच रहे लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क में कलर वाटर फाउंटेन के संचालित होने के बाद इसे देखने के लिए यात्रियों व आम लोगों की भीड़ जुटने लगी है। यह कलर वाटर फाउंटेन (फव्वारा ) अपने रंग बिरंगे मनोरम दृश्य के करण दर्शनीय व आकर्षक बन गया है।खास कर बच्चे यहां पहुंच कर मंनोरंजन के साथ सेल्फी लेना नही भूल रहे हैं। शहर का यह अकेला पार्क है।जिसे भारत विकास परिषद ने गोद ले रखा है।परिषद की पहल पर यह वाटर कलर फाउंटेन का निर्माण कराया गया। अपने शिलान्यास के करीब दो महीने बाद यह बन कर तैयार हुआ।जिसका सफल परीक्षण के बाद इसे चालू कर दिया गया है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस इको पार्क में बच्चों ,आम जनों व यात्रियों का ध्यान रखते हुए इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।जिसकी प्रक्रिया लगातार जारी है।इसी क्रम में यह कलर वाटर फाउंटेन करीब 10 लाख रु...
वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का आयोजन,एक साथ 15 प्राध्यापक हुए सेवानिवृत!

वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का आयोजन,एक साथ 15 प्राध्यापक हुए सेवानिवृत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
● 15 सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के सभागार में त्रि. वि. प्राध्यापक संघ, कैंपस इकाई समिति द्वारा एक वृहद विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अवकाश प्राप्त करने वाले 15 प्राध्यापकों को एक साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के सभापति डॉ. राजेन्द्र ठाकुर ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में दाता परिवार के संजय कुमार एवं शशि रंजन उपस्थित थे। बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त करने वाले प्राध्यापक डॉ. अब्दुल कैयूम, डॉ. हुमैदुर रहमान, डॉ. हरेराम ठाकुर, प्रो. शम्भू प्रसाद सिंह, प्रो. हरि बहादुर बैद्य, प्रो. इंदु शेखर मिश्र, प्रो. हरिरत्न तुलाधर, प्रो. देवेंद्र मिश्र, प्रो. दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रो. सियाशरण महतो, प्रो. केदार प्रसाद, प्रो. सीताराम श...
रक्सौल चैंबर ने रेल महाप्रबंधक, हाजीपुर को रेल परिचालन एवं अन्य समस्या को लेकर लिखा पत्र

रक्सौल चैंबर ने रेल महाप्रबंधक, हाजीपुर को रेल परिचालन एवं अन्य समस्या को लेकर लिखा पत्र

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।व्यवसाय और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सीमाई शहर रक्सौल से यात्री गाड़ियों का परिचालन पूर्व की भांति नहीं होने से व्यवसायियों , विद्यार्थियों, दिहाड़ी मजदूरों, दैनिक यात्रियों सहित तमाम रेल यात्री त्राहि त्राहि कर रहे हैं।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आनेवाले पर्व-त्यौहार और शादी विवाह के लगन को देखते हुए सभी ट्रेनों के सुचारू रूप से बहाल करने के लिए ईमेल के द्वारा पत्र भेजा है।विशेषकर मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और पटना को जोड़नेवाली ट्रेन इंटरसिटी और डेमू ट्रेन को शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया है।इसके साथ ही पत्र में कुछेक और समस्याओं पर जोर देते हुए फुट ओवरब्रिज को एक्सटेंशन देते हुए दक्षिण दिशा में स्टेशन रोड और उत्तर दिशा में तुमड़िया टोला से जोड़ने की मांग की गई है।रक्सौल चैंबर ने रक्सौल से जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!