पंचायत चुनाव को ले कर प्रशासन की बैठक,आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन के निर्देश!
रक्सौल। ( vor desk)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु आईपीएस सह डी एस पी सागर कुमार झा की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था व आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बीते माह में अनुमंडल के अलग अलग थानों में दर्ज गंभीर अपराधो की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ आरती व डीएसपी सागर कुमार ने पंचायत चुनाव को ले कर आदर्श आचार संहिता के पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करें।शांति व्यवस्था बनाएं रखें और शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव के लिए माहौल बनाये रखें।जो भी वारंटी हैं,उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
मौके पर डीएसपी ने कहा कि विधि व्यवस्था खराब नहीं होना चाहिए ।चुनाव को लेकर सभी थानेदारों को शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के ...









