रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित कोविड जांच सेंटर से गायब मिला मेडिकल टीम,लापरवाही बन सकती है खतरनाक!
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर घर घर टिकाकरण अभियान चल रहा है,दूसरी ओर कोविड के नए वेरिएंट ओमिकरौन को ले कर जारी अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है।मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल पीएचसी द्वारा रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच व टिकाकरण में लापरवाही बरती जा रही है।ऐसा मामला मंगलवार को तब देखने को आया,जब,रक्सौल रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम नदारद दिखी।
बताया गया कि इस टीम में रश्मि कुमारी ,नसीम अख्तर व भेरिफायर राजेश कुमार प्रतिनियुक्त किये गए थे।लेकिन,ऊक्त मेडिकल टीम मिथिला एक्सप्रेस के समय और उसके बाद भी स्टेशन पर मौजूद नही दिखी।जब vor team जब पहुँची तो प्लेटफार्म पर बने पीएचसी का कैम्प खाली दिखा,जबकि,कई यात्री जांच व टिकाकरण के लिए भटकते देखे गए ।टीम के नही रहने से वे इंतजार कर वापस लौट गए।
जबकि, केंद्...









