Monday, August 17

Author: VorDesk

आदापुर प्रखण्ड की प्रमुख होंगी सोनी देवी,उप प्रमुख होंगे म0 असलम..बैठक में सर्वसम्मति से हुआ एलान!

आदापुर प्रखण्ड की प्रमुख होंगी सोनी देवी,उप प्रमुख होंगे म0 असलम..बैठक में सर्वसम्मति से हुआ एलान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।कौन बनेगा आदापुर प्रखण्ड प्रमुख ?,..इस मुद्दे पर विराम लग गया है!प्रखण्ड के कुल 23 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों में से 20 सदस्यों ने सोमवार को अपना नेता चुन लिया है।इस मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्यों की बैठक सोमवार को प्रखण्ड के चैनपुर स्थित सरोज यादव के आवासीय परिसर में हुई।इस बैठक में सर्वसम्मति से भवानीपुर पंचायत के (दक्षिणी क्षेत्र)की पंसस सोनी देवी को प्रखण्ड प्रमुख व पूर्व प्रमुख सह भेड़िहारी पंचायत के पंसस मो.असलम को उपप्रमुख के रूप में चुन लिया गया।उन्होंने बैठक में कहा कि चुनाव में हम बहुमत साबित कर देंगे,क्योंकि,यह अब एक फ़र्मलिटी होगी।23 में 20 से ज्यादा सदस्य हमारे साथ हैं। इसकी सार्वजनिक घोषणा करते हुए सदस्यों ने पंसस सोनी देवी व पूर्व प्रमुख मो.असलम को फूलमाला पहना जमकर स्वागत किया तथा इनके नेतृत्व में सफल कार्यकाल संचालित करने का ...
लगातार चोरी की घटना के विरोध में विरोध-प्रदर्शन, आदापुर-लखौरा मुख्य पथ घण्टों अवरुद्ध!

लगातार चोरी की घटना के विरोध में विरोध-प्रदर्शन, आदापुर-लखौरा मुख्य पथ घण्टों अवरुद्ध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।दरपा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार हो रही चोरी की घटना से अजीज ग्रामीणों ने गम्हरिया कला बाजार के समीप सोमवार को आदापुर-लखौरा मुख्य पथ को घंटो जाम रखा। इस दौरान लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व रोड पर आगजनी कर नाराजगी जाहिर किया। बताया गया कि गत 3 माह के अंदर चोरी की घटनाओं में हुई बेतहाशा वृद्धि व पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों के द्वारा चोरी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में चोरों के द्वारा गम्हरिया कला बाजार स्थित मिठाई दुकानदार दिनेश पटेल, मैनेजर साह, किराना दुकानदार बनारसी प्रसाद सहित पोस्ट ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।दर्जन भर बाइक भी चोरी हो चुकी है।जिंसमे सोनालाल पटेल व अवधेश पटेल व सुभाष पटेल के दरवाजे से बाइक चोरी की घटना घटित हो चुकी है। इधर तेज न...
मतदाता सूची में नाम जोड़ने,सुधार व हटाने के लिए अभियान शुरू,हुई बैठक!

मतदाता सूची में नाम जोड़ने,सुधार व हटाने के लिए अभियान शुरू,हुई बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सूश्री आरती की अध्यक्षता में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक में बताया गया कि अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2022 के आलोक में जिन निर्वाचकों का उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है। वह अपना नाम मतदाता सूची में दिनांक 30 नवंबर 2021 तक दर्ज करवा सकते हैं ।वह यह आवेदन बीएलओ अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में या ऑनलाइन दे सकते हैं। सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वो अपने बी एल एओ के माध्यम से बीएलओ अथवा प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं नाम जोड़ने के लिए।बीएलओ 7 नवम्बर व 21 नवम्बर को अपने बूथ र मौजूद रहेंगे। बैठक में बताया गया कि ना...
फर्जी एसपी बन कर कॉल करने वाला आमोदेई का महम्मद इमरान गिरफ्तार,भेजा गया जेल!

फर्जी एसपी बन कर कॉल करने वाला आमोदेई का महम्मद इमरान गिरफ्तार,भेजा गया जेल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पुलिस ने वांटेड 'फर्जी एसपी' को गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा के निर्देश पर रक्सौल एएसपी चन्द्र प्रकाश की निगरानी में हुई है। मोतिहारी के फर्जी एसपी बन कर कॉल करने वाला रक्सौल अनुमण्डल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई निवासी मोहम्मद यतीम के पुत्र महम्मद इमरान है,जिसे गिरफ्तार किया गया है। एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि इसने रितेश सिंह के कहने पर फर्जी एसपी के रूप में कॉल किया था। रक्सौल के गम्हरिया निवासी रितेश सिंह को रक्सौल के सुप्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी कपिल देव सर्राफ व उनके पोते चन्दन के मर्डर कांड का प्लान रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।रितेश की भूमिका प्रोपर्टी डीलिंग,सट्टेबाजी,तस्करी,मुखबिरी से जुड़ा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनेश महासेठ को यह फर्जी...
रक्सौल एसडीओ आरती की उपस्थिति में सत्याग्रह एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की कोविड जांच

रक्सौल एसडीओ आरती की उपस्थिति में सत्याग्रह एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की कोविड जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल प्रशासन की देख रेख मे सोमवार की सन्ध्या दिल्ली से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस से आने वाले शत प्रतिशत यात्रियों का कोविड टेस्टिंग हुआ। बताया गया कि मुख्य सचिव बिहार के आदेशानुसार दिवाली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों के कोविड टेस्टिंग के लिए रक्सौल रेलवे स्टेशन में जिन यात्रियों का वैक्सीनेशन हो चुका। उनका प्रमाण देखकर ही स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति दी गई। ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों को टेस्टिंग के लिए व्यापक पैमाने पर बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। स्वस्थ विभाग द्वारा टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन के लिए काउंटर लगाए गए थे। स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए माइकिंग किया जा रहा था। डीएम शीर्षत कपिल अशोक भी जिले को महामारी से सुरक्षा हेतु ...
रक्सौल आईसीपी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नेपाली युवक की मौत,एक गम्भीर जख्मी

रक्सौल आईसीपी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नेपाली युवक की मौत,एक गम्भीर जख्मी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के बाई पास रोड में आईसीपी के पास एक कनटेनर युक्त ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई।वहीं,बाइक सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया है।जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,घटना दोपहर काल मे सोमवार को घटित हुई ।सूत्रों ने बताया कि ट्रक नेपाल जा रहा था,जबकि, नेपाल की ओर से बाइक सवार रक्सौल की ओर आ रहे थे।इसी बीच यह घटना हुई।बताया जा रहा है कि कन्टेनर युक्त ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक नेपाल का नागरिक इंतजा उर्फ इम्तेयाज ( 40 वर्ष ) बताया गया है।जबकि, उसके साथ बाइक पर सवार युवक योगेंद्र यादव गम्भीर जख्मी है।स्थानीय लोगों ने उसे डंकन अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक पर्सा जिला के पोखरिया अंतर्गत चीउटाहाँ का निवासी है।जख्मी युवक बार बार बेहोश ह...
एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवम्बर तक!

एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवम्बर तक!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
पटना।(vor desk )।स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन अपने पहले बैच की शुरुआत करने जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम में पाठ्यक्रम की मंजूरी को देखते हुए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 03 नवम्बर, 2021 तक बढ़ा दी गई है। सत्र की विधिवत शुरुआत अब 12 नवम्बर को की जाएगी। गौरतलब है कि स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पटना के मीठापुर में अवस्थित है। यहाँ पर छात्रों को मीडिया लैब से जुड़ी हुई तमाम आधुनिक संसाधन मुहैया कराई जाएगी जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में मददगार होगी। छात्रों के लिए कंप्यूटर के साथ ही साथ अत्याधुनिक उपकरण तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल इस संस्थान की विशेषता है। अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम की सुविधाबिहार सरकार द्वारा आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन क...
मिट्टी का दिया बना कर जग में रोशनी फैलाने वाले  कुम्हारों के जीवन से दूर नही हो पा रहा अंधेरा !

मिट्टी का दिया बना कर जग में रोशनी फैलाने वाले कुम्हारों के जीवन से दूर नही हो पा रहा अंधेरा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।हम मिट्टी को गूंथकर उसे आकर्षक रूप देते है कभी सुराही तो कभी दीप तो कभी बर्तन बनाते है।मूरत भी गढ़ते है लेकिन महंगाई के जमाने में खुद की सूरत नही गढ़ पाते।ऐसा कहना है सिरिसियां माल गांव निवासी घनश्याम पंडित व मनना गांव निवासी नंदलाल पंडित का।महंगाई इस कदर बढ़ी है कि कोई भी कुम्हार अपनी नई पीढ़ी को मिट्टी के बर्तन या दीये बनाने की प्रेरणा नही देता।सदियों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने हुनर की बदौलत नए-नए नक्काशियों के साथ किस्म-किस्म के बर्तन गढने वाले कुम्हारों की जिंदगी में कभी सवेरा नही हुआ।दूसरों के घरों को खुद के बनाये दीयों से रौशन करते रहे किन्तु उनका जीवन कभी रौशने नही हो सका। सस्ते व हाई-प्रोफाइल टेक्नोलॉजी ने इनके पुस्तैनी कारोबार पर ग्रहण लगा दिया।चाइनीज दीयों के आगे रंगहीन इनके दीये फीके पड़ जाते है।बाजार में अब मिट्टी के बर्तन भी महज पूजा-पाठ,शादी प्रयोजन में ही...
दीपावली व छठ पर्व को ले कर हरैया ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित!

दीपावली व छठ पर्व को ले कर हरैया ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।हरैया ओ. पी. में दीपावली, छठ पूजा को ले कर थाना प्रभारी गौतम कुमार अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने शांति, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें,ताकि,संक्रमण न फैले। बैठक में सर्वसम्मति से छठ घाट पर जाने वाले रास्ते का सफाई कराने,उचित रौशनी का प्रबंध करने, अभद्र व अश्लील गाना नही बजाने देने अथवा उलनङ्घ्न पर इसकी सूचना देने,नदी या पोखर पर गोताखोर नियुक्ति करने करने तथा बम जैसे शक्तिशाली पटाखा बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में रामनिवास भारती, अमरजीत चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, उमेश चौरसिया, रणजीत सिंह, कृष्णा कुमार यादव, रणजीत साह ,गयासुद्दीन अंसारी, शिव शंकर भारती, इमामुल अंसारी इत्यादि मौजूद थे ...
सरदार पटेल व इंदिरा गांधी की राह पर चल कर ही होगा देश का भला:राम बाबू यादव

सरदार पटेल व इंदिरा गांधी की राह पर चल कर ही होगा देश का भला:राम बाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी व लौह पुरुष स्व. पटेल को किया गया नमन रक्सौल।(vor desk) ।आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व भारत के लौह पुरूष के नाम से मशहूर पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय परिसर में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कोटि-कोटि नमन किया।उन्होंने इस मौके पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत व्यर्थ नही जाएगी।दुनियां में उनका सम्मान था,वे जो कहती थी उसे कर दिखाती थीं।पाक जब भारत से टकराया,तो,बांग्लादेश के निर्माण के जरिये उसे सबक दिया। वहीं, आधुनिक भारत के निर्माता प्रखर राष्ट्रवादी दृष्टा तथा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्री यादव ने कहा क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!