एबीवीपी द्वारा बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्सौल इकाई द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 131वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जे०पी होटल स्थित इस रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख प्रोफ़ेसर पंकज कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज और राष्ट्र हित में सदैव कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अंबेडकर जी भारत के संविधान निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। एक वंचित समाज में जन्म लेकर भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पूर्ण कर देश के आजादी में और एक पूर्ण गणराज्य के रूप में भारत को स्थापित करने में अपनी महत्ती भूमिका अदा की। संविधान के निर्म...









