अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में राइज संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित !
रक्सौल।(vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिंसमे आमंत्रित महिलाओं व युवतियों ने जहां अपने विचार रखे ।वहीं,महिला उत्थान व सबलता से जुड़े प्रेरणादायक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
रक्सौल के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में बालिकाओं एवं महिलाओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई एवं राइज ( रिसपोंसिबल इंडिभ्यूडूवल्स फॉर सोशल इम्पावरमेंट ) संस्था के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प पौधाप्रदान कर किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि आइसीपी प्रबंधक धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका सिंह , एस .एस. बी. कमांडेंट विकास कुमार की धर्मपत्नी श्री मति अर्चना सिंह , विशेष आमंत्रित अतिथि पूर्व कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा की धर्...









