सेना के जवान मिथिलेश यादव को सैनिक सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई, पिता ने कहा-इकलौता पुत्र था, 20 बेटे होते तो उनको भी देश सेवा में भेज देता
रक्सौल।(vor desk)। इंडियन आर्मी के जवान मिथिलेश यादव को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।बीते दिनों इंडो चाइना बॉर्डर के सिक्किम(गंगटोक ) बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान पहाड़ पर पैर फिसलने से मिथिलेश की मौत हो गई।पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर-पोखरिया पंचायत के बरहडवा विशुनपुरवा गांव निवासी रामायण प्रसाद यादव के इकलौते पुत्र इंडियन आर्मी के जवान मिथिलेश कुमार यादव ( 24) का शव सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा।
अपने गांव में रियल हीरो के शाहिद होने की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा रहा, जब शव सेना के वाहन से गांव पहूंचा ,तो,जो जहां था वहीं से मिथिलेश के घर की ओर अंतिम दर्शन को चल दिए ।करीब सात किलो मीटर तक सड़क के दोनो ओर हजारों लोगों जमे रहे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।जगह जगह छतों से पुष्प वर्षा भी की गई।सैनिक सम्मान के साथ अंत्ये...









