एएसएफ नियंत्रण को ले कर सुअरों के ‘कलिंग’ का काम पांचवे दिन भी जारी,अब तक मारे गए 55 सुअर
रक्सौल।( vor desk)।अफ्रीकी स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में पांचवे दिन भी सुअरों की कलिंग का कार्य जारी है।इस क्रम में अभियान में चौथे दिन बुधवार को कुल 9 सुअरों की कलिंग की गई।इससे पहले तीन दिनों में 46सुअरों को अभियान के तहत कलिंग की गई थी।अब मारे गए सुअरों की संख्या 55 पहुंच गई है।
अभियान का नेतॄत्व कर रहे डीसीएलआर राम दुलार राम ने बताया कि पशुपालन विभाग ,प्रशासन व नगर परिषद की टीम पूरे दिन रक्सौल के वार्ड 7 व 9 समेत विभिन्न मुहल्लों में खोज अभियान चला कर सुअरों को पकड़ी और कलिंग की गई।
वहीं,अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोक थाम के तहत नगर परिषद द्वारा पटना से आये विशेषज्ञ चिकीत्सकों की टीम के देख रेख में प्रभावित क्षेत्रों के सैंनिटाजेशन का कार्य शुर...









