प्रशासन द्वारा धनगढ़वा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,योजनाओ की दी गई जानकारी,जन समस्या पर हुई चर्चा
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के धनगढ़वा पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीओ रवि कांत सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी विभाग के योजनाओं की समीक्षा की गई।संबंधित अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के योजनाओं के क्रियान्यवयन के बारे में विस्तार से बताया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना,खाद बीज वितरण सहित सभी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी और लाभ लेने को प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नाली के पानी का निकास नही होने,सरकारी भूमि पर लोगों द्वारा कब्जा करने,राशन कार्ड नहीं बनने,नाला निर्माण,नल जल योजना,मनरेगा द्वारा मिट्टी भराई सहित विभिन्न तरह के समस्याओं को उठाया।जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उसका बिंदुवार जवाब दिया और समस्या समा...









