Thursday, August 6

Author: VorDesk

काठमांडू में सीमा ‘सचिन’ ने बनाई थी ‘ससुराल’ आने की योजना,पाकिस्तानी वूमेन के भारत घुसपैठ को ले कर सीमा सुरक्षा पर सवाल,मचा बवाल!

काठमांडू में सीमा ‘सचिन’ ने बनाई थी ‘ससुराल’ आने की योजना,पाकिस्तानी वूमेन के भारत घुसपैठ को ले कर सीमा सुरक्षा पर सवाल,मचा बवाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।(vor desk)। खुली सीमा के रास्ते पाकिस्तानी वूमेन सीमा हैदर भारत के नोएडा के रबूपुरा पहुंच गई और सचिन मीणा के साथ शादी करके सीमा ठकुराइन बन गई।सीमा सचिन के ठुमके वाले रील काफी सोशल मीडिया में देश दुनियां में छा गए।इसमें नेपाल के काठमांडू के अनेकों रील भी शामिल हैं,जिसमे हिंदू तीर्थ पशुपति नाथ मंदिर में दोनो की जोड़ी को देखा जा सकता है।अब यूपी एटीएस समेत भारतीय खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू की तो रिल्स और ठुमके की चर्चा कम हो गई और रियल स्टोरी पर सबों का ध्यान केंद्रित हो गया है।भारत पाक के बीच नेपाल कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई,जिस रास्ते भारत की तबाही के लिए पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ करते रहे हैं और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआई अपना खेल खेलता रहा है।इस वाक्ये ने भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू होने के बाद सीमा पर ही नहीं ...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल इकाई ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल इकाई ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में आयुष जाँच घर रक्सौल के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया।शिविर का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्मेलन की अध्यक्षा वीणा गोयल, सचिव सोनू काबरा , शिखा रंजन, सीमा जागरण मंच के स्टेट कॉर्डिनेटर महेश अग्रवाल, भाविप अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयुष जाँच घर के सहयोग से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित इस शिविर में 125 लोगों ने अपना ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर एवं थॉयराइड प्रोफाइल टेस्ट कराया तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दी गयी। इस मौके पर सम्मेलन की अध्यक्षा वीणा गोयल एवं सचिव सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज की तनाव भरी जिंदगी, गलत ...
पूरे देश में 7अगस्त से एक साथ शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष,अब टीकाकरण हो जायेगा पूर्ण डिजीटलाइज्ड मोड में!

पूरे देश में 7अगस्त से एक साथ शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष,अब टीकाकरण हो जायेगा पूर्ण डिजीटलाइज्ड मोड में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
निजी अस्पताल में करीब 88 हजार लागत वाला टिका सरकारी अस्पताल में मुफ्त , गुणवता बेहतर: डा राजीव रक्सौल।(vor desk)। सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के तहत पूरे देश में एक साथ 7अगस्त से शुरू होगा।जो दिसंबर तक तीन चरण में संचालित किया जाएगा।इस अभियान के तहत 12 जानलेवा रोगों से बचाव हेतु गर्भवती महिलाओ और बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अभियान के शुरू होने से टीकाकरण पूर्ण डिजीटलाइज्ड हो जायेगा।अब रजिस्ट्रेशन युविन पोर्टल पर होगा,जिसे आने वाले दिनों में कोई भी स्वयं रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट और सेंटर डिटेल्स प्राप्त कर सकता है। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ.राजीव रंजन ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद कोविड वैक्सिनेशन की तरह सर्टिफिकेट भी जारी किया जायेगा।टीकाकरण कार्ड भूलने का डर नही होगा।देश में कहीं भी किसी सरकारी अस्पताल में मोबाइल ,आधार कार्ड और आईडी नंब...
भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में किया ‘धरना’ का आयोजन, स्व0 विजय सिंह को दी श्रद्धांजलि,हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की उठाई आवाज!

भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में किया ‘धरना’ का आयोजन, स्व0 विजय सिंह को दी श्रद्धांजलि,हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की उठाई आवाज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बीते 13 जुलाई को महागठबंधन सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज और भाजपा नेता स्व० विजय कुमार सिंह की मौत के विरोध में "धरना" का आयोजन सांगठनिक रक्सौल भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय के अध्यक्षता में नगर भाजपा कार्यालय के अंतर्गत किया गया ।इसमें स्व विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और कहा गया कि उनकी शहादत व्यर्थ नही जायेगी। धरना में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने बिहार सरकार के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बर्बरता पूर्वक पूर्व सुनियोजित लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा किया।पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला प्रभारी प्रमोद शंकर ने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार के नीतियों का सड़क से लेकर सदन तक भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से विरोध दर्ज करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव प्रसाद ने नीतीश कुमार की दमनकारी नीतियों को बताते हुए...
भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों की संयुक्त समन्वय की बैठक आयोजित,नेपाली डकैतों के विरुद्ध कारवाई पर हुई चर्चा!

भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों की संयुक्त समन्वय की बैठक आयोजित,नेपाली डकैतों के विरुद्ध कारवाई पर हुई चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक शनिवार को रक्सौल स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के सभाकक्ष में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की।जबकि,नेपाल की ओर से परसा जिला के सीडीओ हीरा लाल रेगमी ने नेतृत्व किया।भारत - नेपाल देश के बीच विभिन्न एजेंडो पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें दोनों देशों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्रिमिनल एवं टेररिस्ट एक्टिविटी को पर विशेष निगरानी हेतु सहमति बनी।इस दौरान भेलाही,महदेवा और घोड़ासहन में हुई डकैती में नेपाली डकैत गिरोह की संलिप्तता और घोडासहन में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए डकैत के नेपाल निवासी होने की चर्चा के बीच डकैत गिरोह पर नियंत्रण और कारवाई पर बात हुई। वहीं,भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला से सटे बॉर्डर क्षेत्रों में आर्म्स स्मगलिंग, इंटेलिजेंस एंड इनफार्...
बिहार सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा,हुआ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन!

बिहार सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा,हुआ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पटना में शिक्षक अभ्यार्थियों के हक के समर्थन में पुरे बिहार प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गांधी मैदान से विधानसभा तक आयोजित शांतिपूर्ण मार्च के क्रम में हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा ने काला दिन मनाया और काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे के नेतृत्व में काला दिवस मनाते हुए रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई।उन्होंने आरोप किया कि भाजपा का मार्च बिल्कुल शांतिपूर्ण था,नितिश कुमार और तेजस्वी यादव ने तानाशाहीपूर्ण तरीके से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर मारा जिससे कई सांसद विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए जिसमें जहानाबाद जिले के ...
आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल   अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!

आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने कहा'कार्य बाधा डालने के विरुद्ध दर्ज होगी एफ आई आर रक्सौल।(vor )। बीते तीन दिनों से आशा कार्यकर्ताओं के राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट में तालाबंदी जारी रही। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।इधर,प्रति दिन करीब चार सौ मरीज इस अस्पताल में आते हैं,लेकिन,आंदोलन की वजह से उन्हें इलाज से वंचित होना पड़ रहा है।जिसको देखते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने जब ओपडी खुलवाने की कोशिश की तो जम कर बवाल मचा और उनके खिलाफ खूब नारेबाजी हुई।इसकी जानकारी मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं को समझाते अस्पताल उपाधीक्षक शुक्रवार को एसडीओ रविकांत सिन्हा व एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज...
एडीएम पवन सिन्हा ने किया रक्सौल आइसीपी व अनुमंडल  कार्यालय का निरीक्षण,15जुलाई को होने वाली इंडो नेपाल मीटिंग के तैयारी का लिया जायजा!

एडीएम पवन सिन्हा ने किया रक्सौल आइसीपी व अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,15जुलाई को होने वाली इंडो नेपाल मीटिंग के तैयारी का लिया जायजा!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के एडीएम(राजस्व) पवन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को रक्सौल का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने रक्सौल आईसीपी में 15जुलाई को होने वाली इंडो नेपाल कॉर्डिनेशन मीटिंग की तैयारी का जायला लिया और समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल से जूड़े दाखिल- खारिज,परिमार्जन, एलपीसी ,अतिक्रमण बाद,भूमि विवाद, सरकारी राजस्व वसूली, आरटीपीएस प्रदत सेवा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।साथ ही कार्यालय के कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने पर जोर दिया।उन्होंने सरकार के नए योजनाओं और दिशा निर्देश के बारे में अवगत कराया और लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक के बाद एडीएम पवन कुमार सिन्हा ने पत्...
बेला पंचायत के मुखिया पति शेख वहाब  जानलेवा हमला में बुरी तरह जख्मी,आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी जारी!

बेला पंचायत के मुखिया पति शेख वहाब जानलेवा हमला में बुरी तरह जख्मी,आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।(vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व मुखिया शेख वहाब पर फायरिंग की घटना से तनाव है।जख्मी पूर्व मुखिया की स्थिति गंभीर बनी हुई और रक्सौल स्थित एस आरपी हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक,बेला गांव का एक युवक अपने सहयोगी के साथ मिल कर पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला किया और फिर फरार हो गए।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।बताते हैं कि ब्रजेश कुमार नामक युवक के साथ तू तू मैं मैं से बात बढ़ी और मामला गोलाबारी तक जा पहुंची।हालाकि,दूसरे युवक की पहचान नही खुल सकी है। सूत्रों ने बताया की पूर्व मुखिया को बेला नहर चौक पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी मुखिया पति शेख वहाब को बाइक से थाना लाया। जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस स...
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन रक्सौल विधानसभा के प्रखंड रक्सौल के भेलाही पंचायत के पंचायत अध्यक्ष झूलन पटेल की अध्यक्षता में की गई।वहीं, पुरंदर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष संजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसका संचालन प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव के द्वारा किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज देश में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तार-तार किया जा रहा है।अगर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो हमारे दलित, वंचित, शोषित, गरीब, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग की भविष्य अंधकार में हमेशा के लिए डूब जाता।रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव ने इस मौके पर संविधान बचाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा भगाओ, देश बचाओ के फार्मूले से ही संविधान और...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!