बिना पास चार पहिया नेपाली वाहन नहीं आ सकेंगे भारत:दूतावास से जारी हुआ पत्र
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जब नेपाल से आने वाली चार पहिया गाड़ियों को कस्टम के द्वारा रोका जाने लगा।इस कारण मंगलवार की सुबह से ही वीरगंज बॉर्डर पर नेपाली वाहनों की कतार लग गई,बाद में जब इंट्री नहीं मिली तो उन्हे वापस लौटना पड़ा।अधिकांश लोग वाहन छोड़ पैदल ही रक्सौल मार्केट आते दिखे।
बताया गया है कि भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें रक्सौल के लोकल प्रशासन के साथ-साथ कस्टम को यह निर्देश दिया गया है कि नेपाल से आने वाली चार पहिया गाड़ी को भारत में तभी इंट्री मिलेगी, जब उक्त वाहन के स्वामी के द्वारा वीरगंज स्थित महावाणिज्य दूतावास या भारतीय दूतावास काठमांडू से परमिट यानी आवश्यक पास प्राप्त किया जायेगा।
*दो पहिया वाहनों पर नहीं लागू होगा नियम
पहले रक्सौल तक आने के लिए नेपाली चार पहि...









