Monday, August 3

Author: VorDesk

वीरगंज में कर्फ्यू आदेश यथावत,तनाव के बीच बुधवार की सुबह 6से 11बजे तक कर्फ्यू में ढील

वीरगंज में कर्फ्यू आदेश यथावत,तनाव के बीच बुधवार की सुबह 6से 11बजे तक कर्फ्यू में ढील

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के वीरगंज में दूसरे दिन भी तनाव रहा।इस कारण सुबह चार घंटे तक कर्फ्यू में ढील की अवधि समाप्त होने के बाद फिर से कर्फ्यू लागू कर दी गई। कड़ी सुरक्षा और कर्फ्यू के बीच प्रदर्शन हुए और टायर फूंके गए। जिससे तनाव रहा।पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा और पिटाई भी की।झड़प भी हुई।तनाव के बीच वीरगंज में परसा जिला के जिलाधिकारी दिनेश सागर भुसाल के संयोजकत्व में सर्व दलीय और सर्व पक्षीय सद्भावना बैठक हुई।जिसमे शांति,सुव्यवस्था,सद्भाव बनाए रखने की पहल का निर्णय हुआ।साथ ही विपरीत हालात पैदा करने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने और सोशल मीडिया पर भावना को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट ना डालने एवं इस नियम को तोड़ने पर सूचना देने,करवाई करने की सहमति बनी।शांति कमेटी की बैठक में सुरक्षा समिति की बैठक में कर्फ्यू को जारी रखने का निर्णय हुआ। तनाव और विपरीत हालत के मद्देनज...
नेपाल के वीरगंज में हालात सामान्य,जिला प्रशासन ने मंगलवार की सुबह6बजे से दिन के10बजे तक दी कर्फ्यू में ढील,कर सकते हैं जरूरी कार्य!

नेपाल के वीरगंज में हालात सामान्य,जिला प्रशासन ने मंगलवार की सुबह6बजे से दिन के10बजे तक दी कर्फ्यू में ढील,कर सकते हैं जरूरी कार्य!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज/रक्सौल।(vor desk)।सोमवार को नेपाल के वीरगंज में हिंसा और तनाव के बस लगाए गए कर्फ्यू के बाद हालात सामान्य हुए हैं।वहीं,जिला प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 6बजे से दिन के 10बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है,ताकि,लोग आवाजाही कर सकें और जरूरी समान आदि खरीद सकें।प्रमुख जिलाधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने बताया कि जारी अनिश्चित कालीन कर्फ्यू के बीच आम नागरिकों की सुविधा के लिए मंगलवार की सुबह 6बजे से10बजे तक खुला किया गया है।रियायत जरूरी कार्य और समान खरीद के लिए है,ताकि,नागरिकों को दिक्कत ना हो।उन्होंने शांति सद्भाव की अपील करते हुए कहा कि अनिश्चित कालीन कर्फ्यू का आदेश यथावत है,केवल रियायत दी गई है।इधर,वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने हालत पर दुःख जताते हुए शांति सद्भाव की अपील किया है। बता दे कि नेपाल के रौतहट के ईश नाथ नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत मोतीपुर में सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन ...
जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने को लेकर रक्सौल में राजद की बैठक,प्रचार रथ को किया गया क्षेत्र में रवाना!

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने को लेकर रक्सौल में राजद की बैठक,प्रचार रथ को किया गया क्षेत्र में रवाना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल कौड़िहार चौक स्थित राजद अनुमंडलीय कार्यालय में 21 फरवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता आदापुर प्रखण्ड अध्यक्ष मुबारक अंसारी और मंच का संचालन सौरजन कुमार यादव ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष नूर आलम खान ने अपने संबोधन मे 17 साल बनाम 17 महीना मे हुए कार्यो का उलेख किया एंव कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक आम अवाम के बीच जाकर तेजस्वी जी के कार्यो को रखना है । अवाम से अपील किया कि आगामी 21 फरवरी को मोतिहारी छतौनी स्थित स्पोर्ट क्लब मैदान मे भारी से भारी संख्या में पहुंच अपने नेता के हांथो को मजबूत करें।वही, राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया की जिन कार्यकर्ताओ को जिस चीज की जरूरत हो वे हमसे संपर्क करे। ...
महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू  यादव ने लक्ष्मीपुर राजद पार्टी कार्यालय से जन विश्वास यात्रा रथ को किया क्षेत्र में रवाना!

महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने लक्ष्मीपुर राजद पार्टी कार्यालय से जन विश्वास यात्रा रथ को किया क्षेत्र में रवाना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल विधानसभा के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के द्वारा लक्ष्मीपुर राजद पार्टी कार्यालय से जन विश्वास यात्रा रथ को रवाना किया गया।मौके पर श्री यादव ने कहा कि रक्सौल विधानसभा से हजारों लोग इस सभा में भाग लेंगे ।सैकड़ो गाड़ी का व्यवस्था किया गया है ।यह सभा लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए है,जो पिछले 17 महीना में महागठबंधन की सरकार ने उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जो कार्य किए और बिहार के युवाओं को नौकरी देने, स्वास्थ्य में सुधार करने का कार्य किया,उसे बताया जाएगा। जो कमी रह गया है उसको जनता के बीच में आशीर्वाद लेकर जनता से ताकत लेकर सत्ता में आने के बाद उसको पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा के प्रत्येक गांव गांव तक यह रथ जाएगी ।साथ में मधुबन के जिला अध्यक्ष नूर आलम खान ,युवा नेता पवन यादव ,प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ,राजद प्रवक्त...
जीएसटी इंटीलिजेंस महा निर्देशालय की टीम की रक्सौल में छापेमारी के बाद उठ रहे कई सवाल,कहीं मैनेज की कवायद तो नही..!

जीएसटी इंटीलिजेंस महा निर्देशालय की टीम की रक्सौल में छापेमारी के बाद उठ रहे कई सवाल,कहीं मैनेज की कवायद तो नही..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिर्देशालय की टीम रक्सौल में दो दिनो से है।लेकिन,अंतिम तौर पर क्या कारवाई हुई ,इसका खुलासा नहीं हो सका है।इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और अटकलों का दौर जारी है।लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं अंदर खाने में मामला मैनेज तो नही हो गया?लोग जानना चाहते हैं कि वाकई क्या मामला है! दरअसल इस टीम की कार्य प्रणाली खुद ही संदेह पैदा करती रही।मीडिया से दूरी बना कर रखने के साथ ही जिस तरह से अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई,वह भी संदेह को बढ़ाता है। एक ओर पटना से विभाग स्तर पर जारी सूचना में75लाख से ज्यादा की जीएसटी चोरी की खबर सुर्खियों में है।तो दूसरी ओर रविवार के सुबह से शुरू हो कर छापेमारी की करवाई दिन भर जिस कदर आगे बढ़ी,उससे बड़ा मामला होने की चर्चा रही।लेकिन, नतीजा बताने के नाम पर अंतत:खानापूर्ति दिखी।सवाल इसलिए उठा कि यदि केवल जी एस टी चोरी का...
राणी सती दादी मन्दिर के 8वें स्थापना दिवस पर मंगल पाठ आयोजित!

राणी सती दादी मन्दिर के 8वें स्थापना दिवस पर मंगल पाठ आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।श्री रानी सती दादी शक्ति धाम मंदिर ट्रस्ट के 8 वर्ष पूरे होने पर मंदिर परिसर मंगल पाठ का आयोजन किया गया।इस दौरान स्थानीय शहर के श्री शक्ति धाम (राणी सती दादी मंदिर )की स्थापना धूम धाम से मनाई गई।हर्सोल्लास के बीच 'जय दादी जी' की गूंज के साथ मंगलपाठ का आयोजन हुआ।जिसमे गणेश शंकर और उनकी पत्नी अंजू मस्करा मुख्य रुप से दादी पूजन में शामिल हुए। वहीं, कैलाश काबरा,चिरंजीलाल मस्करा,वीना गोयल,सोनू काबरा,निर्मला मस्करा,आदि मंगल पाठ मौजूद रहे। इस सम्बंध में कमिटी के कैलाश चन्द्र काबरा ने बताया कि मंदिर स्थापना को लेकर सोमवार को दादी जी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया है। ...
दो पक्ष में झड़प और हिंसा के बाद नेपाल के वीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,भारत- नेपाल के बीच आने जाने वालों की बढ़ी मुश्किल!

दो पक्ष में झड़प और हिंसा के बाद नेपाल के वीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,भारत- नेपाल के बीच आने जाने वालों की बढ़ी मुश्किल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*वीरगंज प्रशासन ने देर शाम जारी आदेश में मंगलवार को सुबह 6बजे से 10बजे दिन तक कर्फ्यू में दी ढील,कर सकते हैं आवाजाही वीरगंज/रक्सौल।(vor desk)। सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नेपाल के रौतहट जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद जहां प्रशासन द्वारा वहां दो दिनो से कर्फ्यू लगा हुआ है,वहीं,दूसरी ओर विसर्जन के क्रम में उपद्रव और पथराव करने वाले दोषियों पर त्वरित कारवाई की मांग , कर्फ्यू हटाने और आहूत वीरगंज बंद के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।इसी बीच दो पक्ष आमने सामने हो गए और झड़प के बाद हिंसा शुरू हो गई।जिसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने और स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग के साथ टियर गैस का प्रयोग किया।जिसमे अनेकों जख्मी हो गए।बताया गया है कि विरोध मार्च के बीरगंज के छपकहिया में पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगे। देख...
बुद्ध समाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट द्वारा संत कबीर नगर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा का हुआ उद्घाटन!

बुद्ध समाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट द्वारा संत कबीर नगर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा का हुआ उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।गौतम बुद्ध भारत हो नही अपितु दुनियां के सबसे बड़े वैज्ञानिक, तार्किक विश्वगुरू और करुणा मैत्री,शील प्रज्ञा व अहिंसा के प्रवर्तक थे।उन्होंने दुनियां को करुणा और शांति का संदेश दिया,जिनके नजरों में जीव हिंसा तथा सामाजिक भेदभाव का कोई स्थान नहीं था।उक्त बातें बुद्ध समाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट,संत कबीर नगर नरौल के संस्थापक व जदयू के वरीय नेता पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कही।वे अपने गृह गांव स्थित संत कबीर नगर में भगवान बुद्ध, बोधिसत्व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.बीआर अम्बेडकर,अमर शहीद बाबू जगदेव कुशवाहा और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री कुशवाहा ने देश के योगदान में महती भूमिका निभानेवाले विद्वानों व महापुरुषों के प्रतिमा का एक साथ निर्माण कराया है। उक्त प्रतिमा का अनावरण थाई...
जीएसटी चोरी को मामले को ले कर रक्सौल के दर्जन भर फॉर्म पर डीजीजीआई का छापेमारी,कारोबारियों में खलबली,जांच और कारवाई जारी!

जीएसटी चोरी को मामले को ले कर रक्सौल के दर्जन भर फॉर्म पर डीजीजीआई का छापेमारी,कारोबारियों में खलबली,जांच और कारवाई जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। जीएसटी इंटेलिजेंस महा निर्देशालय (डीजीजीआई) की टीम ने रविवार की सुबह रक्सौल में अचानक धावा बोला,जिससे हड़कंप मच गया।टीम ने बिहार नेपाल में कारोबार करने वाले कपड़ा व्यापारी रामाशंकर प्रसाद सहित विभिन्न व्यापारियों के फॉर्म पर छापेमारी की।अहले सुबह रामा शंकर प्रसाद के यहां छापेमारी हुई।हालाकि,वे सूचना मिलते ही भूगिगत हो गए।टीम देर रात उनके विभिन्न ठिकानों पर छापा और जांच में जुटी हुई है।इस दौरान हाड़ी बाजार स्थित मकान और पास के दफ्तर,भरतीया कोलनी स्थित गोदाम,नागा रोड स्थित घर ,आश्रम रोड,मुख्य पथ, मिरचा पट्टी,बैंक रोड आदि घरों को भी खंगाला गया।सूचना मिली की घर में करोड़ो रुपए के साथ कागजात, जमीन के दस्तावेज,पास बुक,ज्वेलरी आदि बरामद हुई,लेकिन,इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।जांच में उनके द्वारा कई फॉर्म संचालित होने की बात भी सामने आ रही है,जिसकी जांच हो रही है।टीम ...
भक्ति भावना के बीच अश्लील गानों को बजाये जाने से रोकें,भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए आगे आएं

भक्ति भावना के बीच अश्लील गानों को बजाये जाने से रोकें,भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए आगे आएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ ने छात्रों से की अपील रक्सौल।(vor desk)।माता सरस्वती के मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गीतों पर प्रदर्शन को लेकर शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ ने भक्ति भावना के बीच अश्लील गानों को बजाये जाने से रोकने और भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए छात्रों से आगे आने की अपील की है। कहा है कि पूजा बीतने के बाद बीते दो दिनों से मूर्ति विसर्जन को लेकर सड़कों पर खूब शोर शराबा है। कानफाडू लाउडस्पीकर और डीजे के साथ लड़कों की टोली भोजपुरी के अश्लील गीतों की धुन पर झूम रही है। अश्लील भोजपुरी गीतों का बाजार फलफूल रहा है और उत्साही नौजवान और बच्चे इस जश्न में डूबे हुए हैं। जुलूस में ज्यादातर जगहों पर ऐसे ही गीत गूंज रहे हैं। भक्ति गीतों की ट्यून पर भी फूहड़ गाने बजाये जा रहे हैं। क्या शहर, क्या गांव… हर जगह यही नजारा है। कहीं कहीं बिरले कोई भक्ति गीत सुनाई भी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!