एईएस/ जेई के रोकथाम को चौपाल लगाकर लोगों को करें जागरूक: एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित
अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24x7 संचालित रखेएईएस के प्रबंधन में कोताही बर्दास्त नहीं
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमण्डलीय अस्पताल में अनुमण्डल पदाधिकारी, रक्सौल,शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में एईएस/जेई के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं, वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा अस्पताल का निरिक्षण करने के साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।अनुमण्डल पदाधिकारी, रक्सौल,शिवाक्षी दीक्षित ने उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों, एसएमसी यूनिसेफ़, सीडीपीओ, बीएचएम, बीसीएम,एमओ,एलएस, से चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों के इलाज व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया की अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24x7 संचालित रखे,एईएस के प्रबंधन में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रक्सौल, छौड़ादानो, रामगढ़वा, आदापुर के प्रभा...









