चिराग,नित्यानंद,श्रवण और जमा खान ने डा. संजय के लिए मांगे वोट,कहा तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए एनडीए को आपार समर्थन से विजयी बनाएं!
भावनरी,आदापुर।(पूर्वी चंपारण)।विकसित देश, मजबूत अर्थव्यवस्था एवं सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनना जरूरी है। इसके लिए हरेक व्यक्ति को एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा, ताकि विपक्षी खेमों के द्वारा भ्रम फैलाकर आम लोगों को गुमराह करने का दंड मिल सके। ये बातें बुधवार को स्थानीय प्रखंड के भवनरी स्थित खेल मैदान में एनडीए द्वारा आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (आर )के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस देश का सौभाग्य है कि पीएम के पद पर मोदी जैसा व्यक्ति आसीन है जो दिल्ली में रहकर भी गांव के आम महिलाओं की चिंता करते हैं।पीएम ने 500साल से टेंट में रह रहे भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना कर अपने वायदे को पूरा किया।उन्होंने दुनिया में भारत को...









