बाराती बन कर 40 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची इनकम टैक्स की टीम ,आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी जारी !
पटना/रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई में मुख्य स्थित रिपुराज राइस मिल में इनकम टैक्स विभाग के बिहार और झारखंड की टीम ने छापेमारी की है।सूचना मिल रही है कि ईडी और जीएसटी की टीम भी छापेमारी में शामिल है।सुरक्षा दृष्टिकोण से एस एस बी भी पहुंची है।अधिकारियों की टीम शादी का स्टीकर लगे प्राइवेट गाड़ी से बरात के शक्ल में छापा मारने पहुंची थी।छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई।अधिकारियों की टीम छापेमारी में जुटी हुई है।इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी को लेकर टीम द्वारा छापेमारी की बात बतायी जा रही है।हालांकि,अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 40 गाड़ियों का एक काफिला बारातियों के शक्ल में रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के गेट पर पहुंची और गेट खुलवाने के बाद मील क...









