लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक आयोजित, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322C2 (उड़ीसा) प्रतिनिधिमंडल का हुआ भव्य स्वागत
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक कावेरी होटल में हुई।जिसमे कई निर्णय हुए।निर्णय के आलोक में अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में वृक्षारोपण करने का निर्णय हुआ।वहीं,लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322C2 (उड़ीसा)के प्रतिनिधिमंडल लायन प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में रक्सौल होकर नेपाल जाने वाली टीम का भव्य स्वागत पंकज सिनेमा के बैंकवेट हाॅल में किया गया।अल्पाहार के पश्चात लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों के द्वारा आए हुए कैबिनेट पदाधिकारीगण, जिलापाल महोदय, साथ ही प्रथम महिला को लायन पिन लगा कर सम्मान किया गया।डिस्ट्रिक्ट 322C2 जिलापाल महोदय के द्वारा भी लायंस क्लब अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स, सचिव लायन बिमल सर्राफ, पुर्व अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया,महिला लायन सीमा वर्णवाल, लायन रेणु रुँगटा को डिस्ट्रिक्ट लायन पिन लगा कर सम्मानित किया गया।मंच संचालन संयुक्त रूप से लायन सीमा वर्णवाल एव...








