चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने किया रक्सौल डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण,इंडो- नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता का दिया निर्देश
डीआईजी ने कहा -'प्रोफेशनल तरीके से हो पुलिसिंग!'
रक्सौल।(Vor desk)।बेबाक और ईमानदार छवि के आईपीएस सह चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने बुधवार को रक्सौल डीएसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।कार्यालय पहुंचने पर उन्हें बिहार पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।वहीं, एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
अभिलेखों की जांच और निर्देश
डीआईजी राय ने डीएसपी कार्यालय का बारीक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की । उनके रखरखाव को देखा और जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। कुर्की और वारंट मामलों के समय पर निष्पादन के भी निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण और तस्करी पर सख्ती
डीआईजी ने कहा कि पब्लिक की सुरक्षा बिहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।हमारा उद्देश्य है की पु...









