बारा जिला के विश्व प्रसिद्ध पंच वर्षीय गढ़ी माई मेला में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, विशेष पूजा के बाद भक्तों ने 5हजार से ज्यादा पाड़ा की चढ़ाई बली
बली को ले कर दुनियां में प्रसिद्ध है मेला,स्वत दीप जलने के बाद होती है बली,इस बार 9 दिसम्बर को खंसी , बोका ,हंस और कबूतर की होगी बली
रक्सौल।(vor desk)।विश्व प्रसिद्ध पंच वर्षीय गढ़ी माई मेला में रविवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है।विशेष पूजा के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।नेपाल के बारा जिला के बरियार पूर स्थित गढ़ी माई मंदिर में दर्शन पूजन और चढ़ावा चढ़ाने को ले कर देश विदेश से लाखो लाख की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और यह क्रम निरंतर जारी है। रक्सौल,आदापुर, छौड़ादानों सहित अन्य सीमावर्ती बॉर्डर के रास्ते मेला जाने वालों का रेला लगा हुआ है।हजारों वाहनों के काफिले की वजह से रक्सौल वीरगंज कलैया सड़क पर भारी जाम लगा हुआ है।जरूरी समान के साथ पैदल जाने वालों की होड़ है।वहीं, बली चढ़ाने के बाद लौटने वालो में भी होड़ है।इस बार यह मेला 15दिसंबर तक आयोज...









