राइजिंग स्टार स्कूल का हुआ उद्घाटन,सांसद डा संजय कहा-बुद्ध की धरती बिहार में समृद्ध होगी शिक्षा,कुष्ठ रोगियों के बच्चों की होगी तरक्की !
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल प्रखंड के लछुमनवा तिलावे नदी के समीप लछुमनवा में राइजिंग स्टार आउटरिच आफ इंडिया स्कूल का उद्घाटन हुआ ।अमेरिकी संस्था राइजिंग स्टार का भारत में तीसरा और बिहार में पहला शिक्षण संस्थान है,जो सुंदरपुर स्थित लिटिल फ्लावर वेल फेयर एसोसिसेशन के कोर्डिनेशन से कुष्ठ रोगियों के बच्चों के 10+2 तक की निशुल्क शिक्षा दीक्षा के लिए समर्पित है।शुक्रवार को आयोजित समारोह के बीच स्कूल का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, एमएलसी महेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा,चनपटिया के पूर्व भाजपा विधायक प्रकाश राय,पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी विमल जैन सहित राइजिंग स्टार संस्था के संस्थापक बेक्की डुग्लस, सीईओ प्रकाश बोड्डू, चेयरमैन क्रिसटिन क्रांग्लूइस्ट , अध्यक्ष ब्रेट कायवूड,लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेल फेयर...









