104बोतल नशीली दवा के साथ नेपाल के हेतौडा में भारतीय नागरिक सहित दो धराए
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने मकवानपुर के रातों माटी चेक पोस्ट पर वाहन जांच में प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक बाइक सवार भारतीय नागरिक को पकड़ा है ।मिली जानकारी के मुताबिक ,भारतीय नंबर प्लेट संख्या बीआर 05एक्स 7513 की जांच में कुल40 बोतल ओनरेक्स( 100एम एम एल) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चम्पारण के आदापुर के हरपुर नायक टोला निवासी अर्जुन कुमार(26) के रूप में हुई है।
वहीं,मकवानपुर के हेतौड़ा वार्ड वार्ड2 में मकान किराया ले कर रह रहे सोमनाथ फुयाल को 64बोतल ऑनरेक्स सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी विश्वराज खड़का ने उक्त जानकारी दी।
...









