पुलिस और एसएसबी के अभियान में रक्सौल से भारी मात्रा में चाइनीज प्रिंटर बरामद,दो धराए!
रक्सौल।(Vor desk)। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त अभियान में रक्सौल में अवैध रूप से लाए गए चाइनीज प्रिंटर की खेप बरामद किया गया है। इस अभियान में 26 अत्याधुनिक प्रिंटर जब्त किए गए। जबकि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रक्सौल इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि रक्सौल बस स्टैंड के एक गोदाम में बड़ी मात्रा में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक सामान छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 26 चायनीज उन्नत प्रिंटर जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान नेपाल के वीरगंज निवासी कृष्णा प्रसाद और रक्सौल के भेलाही निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उनसे सामान के वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर स...









