बच्चे जिस क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं, उसमें अच्छा करने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए :एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित
संत माइकल इंग्लिश स्कूल में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित!
रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के बाइपास रोड में स्थित का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य सत्यजीत मुरारी दास की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, एसआरपी मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार, राजद नेता सुरेश यादव, प्रो. डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता, डॉ. हरेन्द्र हिमकर, डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ. चंद्रमा सिंह, डॉ. एन अख्तर, अरूण कुमार गुप्ता सहित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप जलाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद स्कूली छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना के माध्यम से पारंपरिक रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान क्रम के हिसाब...









