रामनवमी पर भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा ने किया कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन!
रक्सौल।(Vor desk)। रविवार को चैत्र रामनवमी के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भाविप रक्सौल शाखा की महिला एवं बाल विकास की संयोजिका श्रीमती बी.एस.दास के नेतृत्व में सीमा गुप्ता,किरण गुप्ता, अरूणिमा जायसवाल, मीना देवी,गंगा देवी एवं शांभवी जायसवाल ने शहर के आर्य समाज रोड स्थित मित्तल निवास के प्रांगण में 30 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं के पाँव पखारे गये उनका श्रृंगार किया गया तत्पश्चात उनका मांँ दुर्गा की आराधना के मंत्रोच्चारण के बीच उनका पूजन , आरती एवं भोजन प्रसाद उपरांत पठन सामग्री,फल एवं उपहार आदि भेंट की गयी।इस अवसर पर भाविप रक्सौल के सचिव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं महिला एवं बाल विकास संयोजिका श्रीमती बी.एस.दास ने संयुक्त रूप से विधि विधान से मांँ दुर्गा का पूजन ...









