गरीबों का राशन हड़पने वाले डीएसडी ठेकेदार, डिलीवरी बॉय और टीपीडीएस सहायक गोदाम प्रबंधक पर प्राथमिकी, ठेकदार व डिलीवरी बॉय गिरफ्तार!
रक्सौल ।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिला में मुफ्त राशन वितरण योजना में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।गरीबों के निवाला पर डाका डालने के खेल का खुलासा हुआ है।खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गरीबों का राशन हड़पने वाले डीएसडी ठेकेदार, डिलीवरी बॉय और टीपीडीएस सहायक गोदाम प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।मामला रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा लक्षित जनवितरण प्रणाली गोदाम का है।पुलिस ने डीएसडी ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता और डिलीवरी बॉय राज कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं सहायक गोदाम प्रबंधक की संदिग्ध भूमिका को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
दरअसल,रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने विगत 09 अप्रैल को रामगढ़वा के अहिरौलिया पंचायत के सभी पीडीएस डीलरों के गोदामों की जाँच की थी।एसडीओ के जाँच के दौ...









