Tuesday, November 17

76.66 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, आदापुर के श्यामपुर चौक पर SSB-पुलिस की कार्रवाई

नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान में मिली सफलता, नेपाल के फुलवरिया निवासी मनोहार सिंह को लिया गया हिरासत में

रक्सौल।(Vor desk)

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में SSB और आदापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 76.66 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के कलिया जिला अंतर्गत देवापुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी मनोहार सिंह, पिता जयराम सिंह के रूप में हुई है। उसे आदापुर क्षेत्र के श्यामपुर चौक से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदापुर पुलिस और SSB के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 76.66 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और अभियान लगातार जारी हैं। इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!