
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 05 सितंबर 2026 को स्टेशन रोड स्थित रामजी सिंह चौक पर अध्यक्ष शम्भू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था।
भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट पर जोर बैठक में पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पूजा पंडाल की भव्यता, बेहतर विद्युत व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। माता रानी की प्रतिमा के डिजाइन एवं आकर्षक सजावट की संपूर्ण जिम्मेदारी श्री कृष गुप्ता एवं श्री बंटी कुमार ने श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, एकता एवं सहयोग के साथ करने का आग्रह किया।
समिति के प्रमुख पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: शम्भू कुमार गुप्ता
- कोषाध्यक्ष: दीपक गुप्ता
- सचिव: शेषनाथ गुप्ता
संरक्षक मंडल में श्रीभगवान गुप्ता, नीरज गुप्ता, चंद्रमोहन गुप्ता और उमा जी शामिल हैं।
व्यवस्थापक और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी: बैठक में व्यवस्थापक राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, कृष गुप्ता, अनूप कुमार, रिक्की अग्रहारी, सुप्रंजन कुमार, बिपिन दास, सुरेश गुप्ता, अविनाश मिश्रा, श्यामबाबू गुप्ता, मनोज शाह, विक्की गुप्ता, मनोहर गुप्ता, बंटी कुमार, लालू कुमार, रितिक कुमार, सिकेन्द्र दास, रितेश कुमार, कुंदन कुमार, मिथु जी, निरंजन कुमार, मुकुल कुमार, विवेक सूर्य, दीपक कुमार, ऋषभ गुप्ता तथा सदस्य विष्णु कुमार, बोलबम कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, अखिलेश कुमार, सूरज कॉलोनी, मनीष कॉलोनी, मनोज कुमार, प्रमोद लोहार, विकाश सूर्या, राज कुमार, आलोक कुमार, प्रिंस सूर्या, आरुष कुमार, दीपराज कुमार, अनिकेत कुमार, सुमित कुमार, पशुराम कुमार, सुनील दास, मनोज कुमार, संजय कुमार, राजकुमार पटेल, सुशील कुमार, प्रमेंद्र कुमार, शशि कुमार, राहुल कुमार और मनोज कुमार उपस्थित थे।
अंत में, सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकता और समर्पण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।
